Vastu Tips for Money: बहुत से लोगों की शिकायत रहती है कि वे खूब मेहनत करते हैं, खूब पैसा कमाते भी हैं परन्तु उनके पास पैसा नहीं बचता है। कई बार तो उन्हें भी दूसरों से उधार लेने की नौबत आ जाती है। इसके पीछे वास्तु दोष भी एक कारण हो सकता है। आचार्य अनुपम जौली ऐसे ही कुछ टिप्स बता रहे हैं जो पैसा बचाने में आपकी मदद करेंगे। जानिए इन वास्तु टिप्स के बारे में

इन वास्तु उपायों से हमेशा भरी रहेगी ऑफिस की तिजोरी (Vastu Tips for Money)

  1. अपने ऑफिस अथवा व्यापार स्थल के पूजास्थल तथा तिजोरी के आस-पास हमेशा साफ-सफाई रखें। वहां झूठे बर्तन, चाय के कप अथवा कूड़ा-कर्कट न रखें। इससे लक्ष्मी क्रोधित होती है।
  2. तिजोरी या कैश बॉक्स में किसी भी तरह के हथियार, चमड़े की वस्तुएं, काला कपड़ा आदि नहीं होने चाहिए। ऐसा होने से कमाया हुआ पैसा रुकता नहीं है।
  3. तिजोरी में अंदर और बाहर की ओर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। उसमें पूजा की सुपारी रखें। प्रत्येक बुधवार को गणेश-लक्ष्मीजी की पूजा करें तथा उन्हें चढ़ाए गुए पुष्पों की कुछ पत्तियां भी तिजोरी के अंदर रखें।
  4. ऑफिस एवं व्यापार स्थल पर तिजोरी को यथासंभव ईशान कोण (नॉर्थ-ईस्ट डायरेक्शन) में रखने का प्रयास करें। यदि ऐसा संभव न हो तो फिर नैऋत्य कोण (साउथ-वेस्ट डायरेक्शन) में रखें। इनके अलावा उत्तर दिशा एवं पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं।
  5. वास्तु शास्त्र के अनुसार कैश बॉक्स या तिजोरी के ठीक सामने शीशा नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर या तो शीशा हटा दें या उसे किसी कपड़े से ढंक दें। ऐसा नहीं करने पर आप जितना भी पैसा कमाएंगे, सब खर्च हो जाएगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ