Vastu Tips For Mobile Wallpaper: आजकल मोबाइल फोन हर व्यक्ति की जरूरत बन गया है। समय देखने से लेकर पैसे के लेन-देन तक हर छोटे बड़े काम लोग मोबाइल फोन के जरिए ही करते हैं। ऐसे में आपने अपने फोन पर क्या वॉलपेपर लगा रखा है। ये भी बहुत महत्व रखता है। शायद ये बात जानकर आपको हैरानी होगी पर ये सच है कि फोन की स्क्रीन पर लगे वॉलपेपर का प्रभाव लोगों के जीवन पर भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार फोन स्क्रीन पर कुछ विशेष वॉलपेपर लगाने से जीवन में आपको सफलता भी मिल सकती है। इसके अलावा आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां भी कम हो जाती हैं।
इसलिए आज हम आपको 4 ऐसे वॉलपेपर के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप लंबे समय तक अपने फोन पर लगाकर रखते हो, तो इससे आपकी जिंदगी बेहतर होगी।
ये भी पढ़ें- अपनी पत्नी के दीवाने होते हैं ये 4 अक्षर के नाम वाले पति, कोई ख्वाहिश नहीं छोड़ते अधूरी!
सीढ़ी चढ़ते हुए व्यक्ति का वॉलपेपर
अगर आपको जीवन में सफलता नहीं मिल रही है या फिर आपको अपनी मेहनत के अनुसार लाभ नहीं हो रहा, तो ऐसे में आप अपने फोन पर सीढ़ी चढ़ते हुए व्यक्ति का वॉलपेपर लगा सकते हैं। वास्तु नियमों के अनुसार बार-बार सीढ़ी चढ़ते हुए व्यक्ति का वॉलपेपर देखने से आपको जीवन में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलती है। इससे आप अपने काम में 100% देंगे। साथ ही इससे अगर आपकी तरक्की में कोई परेशानी आ रही होगी, तो वो भी खत्म हो जाएगी।
बारिश या योग मुद्रा का वॉलपेपर
वास्तु नियमों के अनुसार फोन पर बारिश या योग मुद्रा का वॉलपेपर लगाना शुभ होता है। इससे मन को शांति मिलती है। अगर आपका भी मन भयभीत रहता है या फिर आपको बार-बार किसी चीज का डर लगता है तो ऐसे में आप अपने फोन पर बारिश या योग मुद्रा का वॉलपेपर जरूर लगाएं। इससे आपको पॉजिटिव फील होगा। साथ ही आपके मन से डर निकल जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों के मन में उथल पुथल चलती रहती है वो तो बारिश का वॉलपेपर आज ही अपने फोन की स्क्रीन पर सेट कर लें। इससे उन्हें अच्छा फील होगा।
ब्लेसिंग बुद्धा वॉलपेपर
अगर आपको लगता है कि आपकी तरक्की रुक गई है या फिर आपको जीवन में वो स्थान नहीं मिल रहा जिसके आप हकदार हैं तो आप अपने फोन पर ब्लेसिंग बुद्धा का वॉलपेपर लगा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ब्लेसिंग बुद्धा के वॉलपेपर को लगाने से आपके करियर में आ रही सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी, जिसके बाद आपको सफल बनने से कोई भी रोक नहीं सकेगा।
गुलाब के फूल का वॉलपेपर
लंबे समय से अगर आपकी शादी नहीं हो रही है या फिर बार-बार रिश्ता होकर टूट रहा है, तो ऐसे में आप अपने फोन पर गुलाब के फूल का वॉलपेपर लगा सकते हैं। इससे आपकी शादी में आ रही सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार फोन पर गुलाब के फूल का वॉलपेपर लगाना शुभ होता है। वॉलपेपर को देखने के बाद व्यक्ति को सकारात्मकता का एहसास होता है, जिससे वो पूरे दिन खुश रहता है।
ये भी पढ़ें- धन की कमी से लेकर करियर की टेंशन तक, सभी समस्याओं के हल के लिए नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
11 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines