---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

घर की 4 गड़बड़ियां बन सकती हैं भयानक वास्तु दोष का कारण, जानें इसका निवारण

Vastu tips For Home: वास्तु टिप्स घर की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदल देता है। वहीं अगर घर में वास्तु दोष लग जाता है, तो सारे काम गलत होने लगते है, घर में बीमारियों का वास हो जाता है। नकारात्मक ऊर्जा आ जाती है।

---खबर नीचे जारी है---

 Vastu tips For Home: सनातन धर्म में घर की सुख-शांति का वास्तु शास्त्र से गहरा नाता होता है। वास्तु के हिसाब से घर को सजाने से घर में सुख- समृद्धि आती है, ऐसे घरों में भगवान का वास होता है। वास्तु टिप्स घर की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदल देता है। वहीं अगर घर में वास्तु दोष लग जाता है, तो सारे काम गलत होने लगते है, घर में बीमारियों का वास हो जाता है। नकारात्मक ऊर्जा आ जाती है। कर्जा बढ़ने लगता है। ऐसे वास्तु दोष जिन्हे घर से तुरंत खत्म कर दे।

मुख्यद्वार साफ सुथरा रखें

घर का मुख्‍य द्वार का साफ-सुथरा होना चाहिए। साफ- सफाई से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। घर का मुख्यद्वार खुला होना चाहिए, मुख्‍य द्वार के ठीक सामने कोई बड़ा पेड़ न लगाएं, घर के मुख्यद्वार पर इस तरह की चीजों को बाधा के तौर पर माना जाता है। जिससे मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं।

बिस्तर के सामने आईना न हो

वास्तु के अनुसार घर के बेडरूम में बिस्‍तर के सामने आईना अशुभ माना गया है। खुद को शीशे में लेटा हुआ देखने से बिमारियां आती है। और वैहवाहिक जीवन भी प्रभावित होता है। यह वास्‍तु दोष होने की एक बड़ी वजह है। अगर आपके घर में भी ऐसा है तो इसे अभी बदल दें। सुख शांति का अभाव बना रहता है।

यह भी पढ़े:नवंबर में प्रदोष व्रत के लिए खास हैं दो तिथियां, नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त

---खबर नीचे जारी है---

किचन में पानी के नल के पास गैस न रखें

वास्तु के अनुसार घर में किचन में एक ही दिशा में गैस स्‍टोव और पानी का नल नहीं होना चाहिए। रसोई में गैस स्‍टोव को हमेशा दक्षिण दिशा में रखे। दक्षिण दिशा किचन के लिए महत्वपूर्ण होती है। दक्षिण दिशा में गैस रखने से पारिवारिक संबंध मधुर होते है। घर में सुख- शांति आती है।

यह भी पढ़े:दिलावी पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने से पहले जान लें जरूरी नियम, हमेशा रहेंगे खुशहाल!

---खबर नीचे जारी है---

टूटे- खिड़की दरवाजे होते हैं अशुभ

वास्तु शास्त्र में घर के खिड़की- दरवाजों से आने वाली आवाज को अशुभ माना गया है। घर के खिड़की दरवाजे टूटे नही होने चाहिए, समय-समय पर इनकी मरम्मत करवाते रहे। वैसे भी किसी भी प्रकार का टूटा हुआ सामान रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी बढ़ती है।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Nov 03, 2023 08:55 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola