सावधान! घर में रखी इन 5 प्रकार की चीजों से उत्पन्न होता है भयानक वास्तु दोष, तुरंत करें बाहर

Vastu Tips, Horrible Vastu Dosh, Vastu Shastra, Vastu Dosha, Vastu Dosha Remedy, Vastu Dosha Remedy, Vastu Tips for Home

सावधान! घर में रखी ये 5 प्रकार की चीजों से उत्पन्न होता है भयानक वास्तु दोष, तुरंत करें बाहर

विज्ञापन

Horrible Vastu Dosh: हर इंसान अपने जीवन में तरक्की करना चाहता है। इसके लिए लोग लगातार मेहतन भी करते हैं। कई बार परस्पर सहयोग की भावना रहते हुए भी कई बार घर में कलह और दरिद्रता जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाता है। वास्तु शास्त्र के जानकार इसकी मुख्य वजह वास्तु दोष बताते हैं। घर में मौजूद सभी वस्तुओं और उसकी दिशाओं से निगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी दोनों निकलती है। कई बार जाने-अनजानें कुछ ऐसी चीजें अपनी जगह बना लेती हैं, जिसकी वजह से घर में भयानक वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। जो कि आर्थिक नुकसान, शारीरिक कष्ट और मानसिक प्रताड़ना का कारण बनते हैं। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि घर में किन 5 चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए।

बिस्तर के सामने का आईना

वास्तु शास्त्र में आईने को लेकर भी खास वास्तु नियम बताए गए हैं। जिसके मुताबिक, घर में बिस्तर के ठीक सामने आईना नहीं होना चाहिए। दरअसल ऐसा होने से घर में निगेटिव एनर्जी का संचार होने लगता है। जिसकी वजह से आर्थिक और मानसिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में अगर आपके बेडरूम में भी बिस्तर के सामने आईना लगा है तो उसे तुरंत दूसकी जगह पर शिफ्ट कर दें।

विज्ञापन

मेन गेट पर जूते-चप्पल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे पर जूते-चप्पल इधर-उधर फैलाकर नहीं रखने चाहिए। दरअसल ऐसी स्थिति वास्तु दोष पैदा करती है। ऐसे में अगर आपके घर में भी कुछ ऐसा होता है तो तुरंत अलर्ट हो जाएं और संभव हो तो जल्द से जल्द जूते-चप्पल को रखने की व्यवस्था दूसरी जगह करें।

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक सामान

वास्तु नियम के मुताबिक, बेडरूम में बिस्तर के आसपास कभी भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। चूंकि ऐसा करने से नींद में खलल पैदा होती है, जिससे मानसिक विकार उत्पन्न होने लगते हैं. ऐसे में अगर आप भी बिस्तर के पास इलेक्ट्राॉनिक सामान रखते हैं, तो सावधान हो जाएं।

 

विज्ञापन

कांटेदार पौधे

वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक, घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। दरअसल कांटेदार पौधे निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं। ये निगेटिव एनर्जी घर में लड़ाई-झगड़े और कलह का कारण बनती हैं। ऐसे में अगर ऐसे पौधे घर में हैं तो इसे तुरंत बाहर कहीं दूसरी जगह लगाना चाहिए। ध्यान रहे, कांटेदार पौधे घर से बाहर रहना ही सही है।

विज्ञापन

बेकार पड़ी चीजें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में बेकार पड़ी चीजें भी कई बार भयानक वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी अगर बेकार की चीजें पड़ी हैं तो उसे तुरंत बाहर करें. दरअसल बेकार की चीजों से उत्पन्न वास्तु दोष परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर डालती हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ