Vastu Tips For Home: हर इंसान को पैसे की चाह होती है। पैसे के लिए इंसान दिन-रात मेहनत करता है। फिर भी कुछ लोगों के पास पैसा नहीं रुकता है। ऐसे में आपको मेहनत के साथ-साथ कुछ बातों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रेमानंद जी महाराज द्वारा बताए गए कुछ उपायों को अपनाकर आप भी सुखी जीवन जी सकते हैं। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी ने बताया कि अगर को धन प्राप्ति की कामना रखता है तो उसे अपनी बिस्तर को बिखड़ा हुआ नहीं छोड़ना चाहिए। इसके अलावा भी प्रेमानंद जी महाराज ने धन की स्थिरता को लेकर कई उपाय बताए हैं। आइए अब बारी-बारी से धन लाभ और उसकी स्थिरता के उपाय जानते हैं।
बिस्तर को बिखरा न छोड़ें
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं, कि सुबह उठने के बाद बिस्तर को बिखरा हुआ न छोड़ें। सबसे पहले अपने विस्तर को व्यवस्थित रखें फिर कोई अन्य कार्य करें। महाराज जी कहते हैं कि बिखरे हुए बिस्तर से घर में नकारात्मकता प्रवेश करती है। साथ ही साथ लक्ष्मी जी भी रूठ जाती हैं।
थाली में हाथ न धोएं
गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अन्न को बह्म कहा है। अन्न का अपमान यानी साक्षात ब्रह्मा का अपमान है। इसी बात को प्रेमानंद जी ने अपने शब्दों में कहा कि जिस थाली में आप खाना खाते हैं, उस थाली में खाना के बाद कभी हाथ नहीं धोना चाहिए। यह एक प्रकार से अन्न का अपमान है। मनुष्य के इस कर्म से अन्नपूर्णा माता और भगवान ब्रह्मा नाराज हो जाते हैं। परिणामस्वरूप ऐसा करने वाले व्यक्ति के घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।
https://youtu.be/rufQmH3u2U0
गंदे कपड़े न पहने
प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी गंदे कपड़े नहीं पहनने चाहिए और न ही कपड़े उतारकर इधर- उधर फेकना चाहिए। गंदा घर असफलता का घर होता है। ऐसे घर में कभी सुख- संपन्नता नहीं आती है। अगर आप चाहते है कि आप धन-धान्य से परिपूर्ण रहें तो घर को हमेशा स्वच्छ यानी साफ-सुथरा रखें।
यह भी पढ़े: किचन में लक्ष्मी- गणेश की मूर्ति रखना शुभ या अशुभ, जानिए
मंदिर खाली हाथ न जाएं
प्रेमानंद जी महाराज कहते है कि मंदिर में कभी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। जब भी दर्शन करने जाएं तो मंदिर में कुछ न कुछ अवश्य लेकर जाएं और भगवान से अपनी समस्या और मनोकामना सच्चे मन से बताएं। भगवान आपकी मनोकामना जरूर पूरी करेंगे।
यह भी पढ़े: अकुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है? यहां जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और खास उपाय
इस दिन न काटें बाल और नाखून
हिंदू धर्म में कुछ विशेष तिथि और दिन को बाल, नाखून काटने की मनाही है। प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि अमावस्या, एकादशी, मंगलवार, गुरुवार, और शनिवार को बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए। इन दिनों में बाल और नाखून काटने से ग्रह प्रभावित होते हैं। परिणामस्वरूप व्यक्ति को ग्रह जनित कष्टों को झेलना पड़ता है।
पूजा- पाठ में इन बातों का रखें ध्यान
हिंदू धर्म में दिशा का विशेष महत्व है। शयन से लेकर पूजन तक के लिए खास दिशा है। दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके कभी पूजा नहीं करनी चाहिए। देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए यह दिशा उचित नहीं हैं। इसके अलावा पूजन समाप्त होने के बाद आसन को उठाकर साफ स्थान पर रखना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवता और पितरों की कृपा बनी रहती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
7 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines