Vastu Tips: कई बार भाग्य अच्छा होता है लेकिन फिर भी व्यक्ति को कष्ट उठाना पड़ता है। घर का वास्तु दोष या घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी भी इसका एक बड़ा कारण हो सकती है। यदि आप इन दोनों चीजों को सुधार लें तो भाग्य अपने आप ही आपका साथ देने लगेगा। ज्योतिषी मोहर सिंह लालपुरिया से जानिए ऐसी 4 टिप्स के बारे में जो आपका भाग्य बदल देंगी।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में लगाएं मोरपंखी का पौधा, पैसे के साथ खुशहाली भी आएगी
घर में इन बातों का ध्यान रखने से आएगी समृद्धि (Vastu Tips)
घर में साफ सफाई रखें
गंदगी किसी भी स्थान पर नेगेटिविटी फैलाती है। यदि किसी घर में कूड़ा-कर्कट हो तो, उसे तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए, अन्यथा उस घर में रहने वाले लोगों की तरक्की नहीं होती है। साथ ही चीजों को अस्त-व्यस्त भी नहीं रखना चाहिए। मकान में किसी भी तरह के टूटे-फूटे बर्तन, कबाड़, अखबारों की रद्दी अगर हों तो उसे भी बाहर निकाल फेंके।
खिड़की-दरवाजों से न आएं आवाज
फिल्मों में आपने देखा होगा कि किसी भूतहा घर के दरवाजे जोर से आवाज करते हुए खुलते और बंद होते हैं। कुछ इसी प्रकार की चर्र आवाज कई बार हमारे घर के खिड़की-दरवाजों को खोलने या बंद करने पर आती है। इसे अशुभ माना जाता है और यह व्यक्ति के भाग्य को अवरुद्ध कर देता है। अत: यदि आपके घर में भी ऐसे खिड़की-दरवाजे हों तो उन्हें सही करवा लें तथा उनमें ऑयलिंग कीजिए ताकि आवाज बंद हो सकें।
यह भी पढ़ें: यकीन मानना सही विधि से पढ़ी गई हनुमान चालीसा आप को सिद्ध कर देगी
घर में उगाएं सुंगधित फूलों के पौधे
कई घरों में अलग-अलग कारणों से अजीब सी बदबू आती है। यह भी मकान में नेगेटिविटी लाती है। जहां तक संभव हो, घर में किसी भी तरह की दुर्गंध नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप घर में परफ्यूम छिड़कें, बल्कि सुंगधित पुष्प (जैसे गुलाब, मोगरा, चमेली आदि) के पौधे घर में लाकर लगाएं। इन्हें ऐसे स्थानों पर रखें जहां से इनकी महक पूरे घर में फैल सकें।
मुख्य द्वार को सजाएं
मकान के मुख्य द्वार को भी साफ-सुथरा और आकर्षक बनाएं रखें। वहां पर किसी भी तरह का कचरा या अन्य रद्दी चीजें न डालें। यदि संभव हो तो मुख्य द्वार के दोनों तरफ सुंदर पेड़-पौधे लगाएं। द्वार के अंदर घुसते ही खुला स्थान होना चाहिए। साथ ही गेट कुछ इस तरह होना चाहिए कि वहां से बाहर की ओर सीधा देख सकें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
11 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines