Vastu Tips: अक्सर ऐसा होता है कि घर में सब कुछ होते हुए भी पारिवारिक शांति नहीं रहती। यूं तो इसके पीछे कई कारण होते हैं लेकिन एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र दोनों में ही परिवार के सुख और शांति को अत्यधिक महत्व दिया गया है। यही कारण है कि शास्त्रों में इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं।
यह भी पढ़ें: करें बरगद के पत्ते का यह उपाय, जो चाहेंगे वो मिलेगा, हनुमानजी भी होंगे प्रसन्न
ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार कुछ आसान सी वास्तु टिप्स आपके घर में शांति ला सकती हैं। इसके लिए आपको किसी प्रकार की तोड़फोड़ की आवश्यकता नहीं है। साथ ही आपको किसी भी प्रकार के धार्मिक कर्मकांड करने की भी जरूरत नहीं है। जानिए इन उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: घर के बाहर भूल कर भी न लगाएं काला मुखौटा या काले घोड़े की नाल, बर्बाद हो जाएंगे
पारिवारिक शांति के लिए उपाय (Vastu Tips)
- अपने घर के बरामदे या बॉलकनी में एक विंड चाइम्स टांग दें। यह इस प्रकार होनी चाहिए कि जब भी बाहर हवा चले तो इसमें से संगीत निकलें। इसके साथ ही एक क्रिस्टल भी घर के बीचोंबीच में टांग दें। जिसे प्रत्येक रविवार को दोपहर 12 बजे लगभग 3 से 4 घंटे धूप में रखें। उसके बाद वापिस लाकर टांग दें। इस उपाय से पारिवारिक झगड़े खत्म हो जाएंगे।
- कभी भी घर के वायव्य कोण (नॉर्थ-वेस्ट दिशा) में गंदगी न रखें। साथ ही वहां पर अंधेरा भी नहीं होना चाहिए। अन्यथा उस घर में रहने वाली महिलाओं को असाध्य रोग हो सकते हैं। इससे मानसिक स्वास्थ्य भी खराब रहता है। अत: इस दिशा में साफ-सफाई व प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखना घर में महिलाओं को निरोगी रखेगा।
- बहुत से लोग अपने घर के मेन गेट या रुम के गेट के पास शू रैक भी रखते हैं। ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और कलह का वातावरण बनता है। यथासंभव घर के मेन गेट को साफ-सुथरा रखें और सजावटी पौधों से सजाएं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines