Vastu Tips For Dustbin in Hindi: बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे अपने घर में डस्टबिन को जहां चाहें, वहां रख देते हैं। कई बार तो ये मेन गेट के पास या किचन में ही रखा होता है। परन्तु वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना आपके लिए दुर्भाग्य लेकर आ सकता है। दरअसल वास्तु में हर चीज को किसी न किसी तरह की ऊर्जा से जोड़ा गया है। इसी के आधार पर घर में अलग-अलग ऊर्जाओं का संतुलन बनाया जाता है।
यदि वास्तु शास्त्र के नियमों के आधार पर हम अपने घर के डस्टबिन को रखेंगे तो निश्चित तौर पर आपका भाग्य चमक उठेगा। जानिए कि घर में कूड़ेदान को कहां रखना चाहिए और कहां नहीं। इन नियमों के आधार पर चलने से आपका भाग्य निश्चित रूप से चमक उठेगा।
यह भी पढ़ें: घर में लगाएं मोरपंखी का पौधा, पैसे के साथ खुशहाली भी आएगी
इन जगहों पर कभी न रखें कूड़ेदान (Vastu Tips For Dustbin)
- घर के डस्टबिन को कभी भी किचन, पूजा रूम या ड्राईंग रूम में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता और उस घर में रहने वाले लोगों के भाग्य को प्रभावित करता है। किचन में आप अस्थायी रूप से डस्टबिन रख सकते हैं लेकिन उसे परमानेंट नहीं रखना चाहिए।
- घर के मेन गेट पर भी डस्टबिन नहीं होना चाहिए। डस्टबिन मेन गेट के अंदर या बाहर दोनों ही तरफ नहीं होना चाहिए। वरन उसे ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां से बाहर से आने वाले लोगों को नजर न आएं।
- वास्तु एक्सपर्ट्स के अनुसार सीढ़ियों के नीचे भी कूड़ादान रखना अशुभ माना गया है। ऐसा करना घर में गरीबी लाता है। इसके अतिरिक्त घर की उत्तर, पूर्व दिशा अथवा ईशान कोण में भी कूड़ादान रखना वास्तुदोष और दुर्भाग्य का कारण बनता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Dosha: घर-परिवार के हर क्लेश की काट है ये आसान सा उपाय, ऐसे करें
यहां रखें डस्टबिन, साथ ही रखें ये सावधानियां भी
- डस्टबिन को यथासंभव घर के नैऋत्य कोण (साउथ-वेस्ट डायरेक्शन) या वायव्य कोण ( वेस्ट-नॉर्थ डायरेक्शन) में रखना चाहिए। इन दिशाओं के अतिरिक्त अन्य दिशाओं में डस्टबिन न रखें।
- कूड़ेदान के पास गंदगी नहीं होनी चाहिए। वरन वहां साफ-सफाई होनी चाहिए। इससे वास्तु दोष भी दूर होता है। यदि संभव हो तो आसपास सुंदर पौधे या फूलदार पौधे लगाएं। इससे घर भी सुंदर दिखेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
3 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
7 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
7 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines