---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Vastu Tips: गाड़ी में भूलकर भी न रखें ऐसी चीजें, वरना आप खुद देंगे दुर्भाग्य को बुलावा!

Vastu Tips for Car: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार कार में क्या चीजें रखनी चाहिए और क्या नहीं?

---विज्ञापन---

Vastu Tips for Car: वास्तु शास्त्र का व्यक्ति के जीवन में एक अहम रोल होता है। अगर इसके मुताबिक कोई काम किया जाए तो हर तरह के कष्टों से मुक्ति मिलने के अलावा व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है। जबकि, इसके विपरीत करने पर अच्छे खास काम भी बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। घर, दुकान के अलावा आप अपनी गाड़ी में क्या रखते हैं और क्या नहीं इससे भी आपके जीवन पर अच्छा व बुरा असर पड़ सकता है।

जी हां, आप अपनी कार में क्या रखते हैं इसका असर आपके जीवन पर भी पड़ता है। कुछ चीजों को कार में रखना शुभ माना गया है तो कुछ चीजों से हम अपने दुर्भाग्य को बुलावा दे रहे होते हैं। आइए जानते हैं कि कार में क्या चीजें रखनी चाहिए और क्या नहीं।

---विज्ञापन---

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

News 24 Whtasapp Channel

---विज्ञापन---

कार में क्या रखना शुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को कार में रखना शुभ माना गया है। अगर आप अपनी कार में भगवान की मूर्ति, कछुआ, मोर का पंख, पानी की बोतल आदि रखते हैं तो इससे नेगेटिविटी दूर होने में मदद मिल सकती है। आप भगवान की मूर्ति में गणपति जी की मूर्ति रख सकते हैं, जिससे आपके सभी कष्ट दूर हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें- Namak ke Upay: जल्द मालामाल कर देंगे नमक के 3 चमत्कारी उपाय!

---विज्ञापन---

कार में कछुआ रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। आप चाहें तो चाइनीज सिक्के भी अपनी कार में लटका सकते हैं। इससे भी पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

कार में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए?

कार में जिस तरह से कुछ चीजों को रखना शुभ माना गया है। ठीक वैसे ही वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों को कार में रखने से मना किया गया है। आपको टूटी-फूटी या खराब चीजों को कार में नहीं रखना चाहिए। शास्त्र में इस तरह की चीजों को कार में रखना अशुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

वीडियो में वास्तु शास्त्र के अनुसार कार पार्किंग की सही दिशा क्या है?

---विज्ञापन---
First published on: Nov 29, 2023 05:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola