Vastu Tips for Bedroom: कोई भी व्यक्ति अपने जीवन का लगभग एक चौथाई हिस्सा (प्रतिदिन लगभग छह घंटे) अपने बेडरूम में बिताता है। ऐसे में यदि बेडरूम अच्छा न हो या वास्तु दोष युक्त हो तो उस व्यक्ति पर इसका बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार शयन कक्ष हमारे आराम करने, हमारे शरीर को रिफ्रेश और रिएनर्जाइज करने का माध्यम है। यही कारण है इस स्थान को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के बाहर भूल कर भी न लगाएं काला मुखौटा या काले घोड़े की नाल, बर्बाद हो जाएंगे
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार शयन कक्ष में कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से न केवल नींद अच्छी आती है और दाम्पत्य जीवन बेहतर होता है वरन भाग्य पर भी इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। आप भी यहां दिए गए कुछ आसान से बेडरूम के वास्तु टिप्स अपना कर अपने जीवन को खुशहाल और सम्पन्न बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आज ही करें Vastu के ये उपाय, जमकर आएगी नींद, कमाएंगे खूब पैसा भी
वास्तु के ये उपाय आपको रखेंगे सुखी (Vastu Tips)
- बेडरूम में कभी भी लाल, भूरे, काले जैसे रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बेडरूम में यदि नीला, हरा या गुलाबी कलर करवाएंगे तो मूड अच्छा बना रहेगा। इससे दाम्पत्य जीवन भी खुशनुमा और सुखद रहेगा।
- शयनकक्ष में बिस्तर हमेशा साउथ-वेस्ट साइड में ही होना चाहिए। साथ ही बेड इस तरह से हो कि वहां सोने वाले का सिर सदैव दक्षिण या पूर्व दिशा में ही रहे। उत्तर दिशा में सिर होने पर नींद संबंधी बीमारियों से परेशान रहते हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बेडरूम में हवा और लाइट का प्रोपर वेंटिलेशन होना चाहिए। यदि उसमें नेचुरल हवा आती है और प्राकृतिक रोशनी रहती है तो इसे बहुत शुभ माना गया है।
- बेडरूम में कभी भी शीशा नहीं रखना चाहिए। यदि शीशा है भी तो उसे इस तरह रखना चाहिए कि उसमें बिस्तर का प्रतिबिंब न दिखाई दें। ऐसा होने पर शीशे को किसी पर्दे से ढंक कर रखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।\
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
23 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines