Vastu Tips: आजकल मकान बनाते समय अटैच्ड लैट-बाथ बनवाने का प्रचलन है। वास्तु के अनुसार किसी भी मकान में प्रत्येक वस्तु के लिए एक निर्धारित स्थान बताया गया है। यह उस स्थान से जुड़ी ऊर्जा को नियंत्रित कर उसे वहां रहने वालों के लिए अनुकूल बनाता है। ऐसे में अटैच्ड बाथरूम बनवाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: घर के बाहर भूल कर भी न लगाएं काला मुखौटा या काले घोड़े की नाल, बर्बाद हो जाएंगे
बेडरूम में अटैच्ड बाथरूम में रखें वास्तु की इन बातों का ध्यान (Vastu Tips For Bedroom)
- आम तौर पर बेडरूम में ही अटैच्ड बाथरुम बनवाए जाते हैं। ऐसे में कई बार बेडरूम पर भी इसका असर पड़ता है। ध्यान रखें कि कभी भी बेडरूम पर सोने वाले लोगों के पैर बाथरूम की तरफ न हों। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगते हैं। मनमुटाव और तलाक तक बात पहुंच सकती है। इसका एक उपाय यह भी है कि आप बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें।
- अटैच्ड बाथरूम के कारण होने वाले सभी वास्तु दोषों को दूर करने के लिए एक उपाय है। एक कांच की कटोरी में सेंधा नमक भर कर बाथरूम में रख दें। इसे एक सप्ताह तक रखा रहने दें। इसके बाद उस नमक को सिंक में फ्लश कर दें। और कटोरी में दूसरा नमक भर कर रख दें। यह अकेला उपाय समस्त दोषों को दूर कर देगा।
- बाथरूम चाहे अटैच्ड हो या न हो, टॉयलेट सीट हमेशा बंद रखनी चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी रेडिएट होती है जिसकी वजह से घर पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही धन की हानि भी होगी। अत: टॉयलेट सीट को हमेशा ढंका हुआ रखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines