Pankaj Mishra
Read More
Vastu Tips: हिन्दू धर्म में तुलसी की पूजा (Tulsi Ke Upay) का खास और विशेष महत्त्व है। रविवार को छोड़कर हर दिन तुलसी की पूजा की जाती है और तुलसी माता को जल अर्पित किया जाता है। बहुत से लोग लक्ष्मी-विष्णु मंदिर में जाकर तुलसी का पत्ता लेकर या चरणामृत लेकर ही भोजन करते हैं।
हिंदू धर्म में तुलसी का जितना महत्त्व धार्मिक रूप से है, उतना ही तुलसी का वैज्ञानिक रूप से भी महत्व है। हाल ही में कोरोना संक्रमण में आयुर्वेद ने भी तुलसी के पत्ते से बना काढ़ा लेने की सलाह दी थी। तुलसी का पौधा 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। इसकी पत्ती का नित्य सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है।
अभी पढ़ें – प्रेमी से आपसी मतभेद होगा दूर, सभी मूलांक वाले यहां जानें कैसा रहेगा आज का आपका दिन
धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल होने के साथ ही तुलसी के कई औषधीय गुण भी होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में तुलसी के पौधा होता है, उस घर में नकारात्मक उर्जा नहीं होती है।
मान्यता है कि तुलसी पत्र के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी होती है। बिना तुलसी के श्री हरि को भोग भी नहीं लगता है। कहा जाता है कि तुलसी के पौधे को घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। मान्यता है कि तुलसी के ये उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है और हर मनोकामना पूरी होती है।
मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाकर नियमित रूप से उनकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। रोजाना सुबह शाम तुलसी के पौधे के नीचे दिया जलाना बेहद शुभ माना गया है। इसके अलावा तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है।
आइए आज जानते हैं तुलसी की पत्तियों से जुड़े उपायों के बारे में….
अभी पढ़ें – रविवार को इन उपायों से प्रसन्न होते हैं सूर्यदेव, धन की नहीं रहती कमी, मान-सम्मान भी बढ़ेगा
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।