Vastu Tips for Burn Incense: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। अक्सर हिंदू धर्म को मानने वाले सभी घरों में प्रतिदिन पूजा की जाती है। पूजा के दौरान फूल, फल, दीया, अगरबत्ती आदि चीजें जलाते हैं। पूजा-पाठ में दीपक अगरबत्ती जलाने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा-पाठ में अगरबत्ती जलाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही घर का वातावरण शुद्ध रहता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगरबत्ती का उपयोग पूजा-पाठ के समय उपयोग किया जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, सप्ताह के ऐसे दो दिन हैं, जिसमें अगरबत्ती जलाना अशुभ होता है। मान्यता है कि इन दो दिनों में अगरबत्ती जलाने से घर में कंगाली आ जाती है साथ ही पितृ दोष लगता है। लेकिन क्या आपको पता है अगरबत्ती सप्ताह के सातों दिन नहीं जलाने चाहिए। बल्कि दो दिन को छोड़कर 5 दिन ही जलाने चाहिए। तो आज इस खबर में जानेंगे, आखिर सप्ताह के कौन से 2 दिन अगरबत्ती नहीं जलाने चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में शनि-सूर्य की होगी युति, 3 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें
सप्ताह के दो दिन न जलाएं अगरबत्ती
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सप्ताह के दो दिन यानी मंगलवार और रविवार के दिन भूलकर अगरबत्ती जलाने की मनाही होता है। मान्यता है इन दो दिनों में अगरबत्ती जलाने से घर पर कंगाली छा जाती है साथ ही घर में पितृ दोष लगने लगता है।
जानें क्यों नहीं जलाने चाहिए अगरबत्ती
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगरबत्ती बनाने में बांस का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में शास्त्रों में मंगलवार और रविवार के दिन बांस जलाने की मनाही होती है। मान्यता है कि अगर मंगलवार और रविवार के दिन बांस के अगरबत्ती जलाते हैं, तो घर की शांति भंग हो जाती है। घर में कलह-क्लेश होने लगता है। भाग्य पर भी बुरा असर पड़ता है। घर में दरिद्रता आने लगती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जाएं फैलने लगती हैं।
यह भी पढ़ें- किस तिथि को है साल 2023 की आखिरी अमावस्या? जानें शुभ मुहूर्त व महत्व
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
18 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines