Vastu Tips and Jhadu Ke Totke: ज्योतिष के अनुसार पूरे ब्रह्माण्ड की प्रत्येक वस्तु अपने आप में प्रचंड ऊर्जा से भरी हुई है। यदि इस ऊर्जा का सही तरीके से उपयोग कर लिया जाए तो व्यक्ति अपने आप को सफलता की ऊंचाई पर ले जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होता है बल्कि चीजों और उनकी ऊर्जा से जुड़े नियम को समझना होता है। बाकी काम अपने आप हो जाता है। उदाहरण के लिए घर को साफ करने वाली झाड़ू भी कई टोटकों में काम आती है।
वैसे तो झाडू को घर साफ करने का माध्यम माना गया है। वास्तु शास्त्रियों के अनुसार झाड़ू के जरिए घर की समस्त नेगेटिविटी और दुर्भाग्य को बाहर निकाला जा सकता है। झाड़ू में मौजूद ऊर्जा का उपयोग कर आप अपने और अपने परिवार के लिए सौभाग्य पाने में कर सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: अशोक के पत्ते भी बदलते हैं भाग्य, आज ही करें ये 4 उपाय
भाग्य बदलने के लिए झाड़ू के टोटके (Vastu Tips and Jhanu Ke Totke)
- गुरुवार के दिन घर में नई झाड़ू लाएं और उसी से कचरा बाहर निकालें। कचरा बाहर निकालने के बाद इसे कहीं ऐसे स्थान पर रख दें जहां यह किसी को दिखाई न दें। इससे घर में समृद्धि आएगी और आर्थिक संकट भी दूर होंगे।
- कई बार व्यक्ति इतना अधिक बीमार हो जाता है कि वह ठीक नहीं हो पाता। ऐसे में आपको झाड़ू का टोटका करना चाहिए। आपको केवल इतना सा करना है कि गुरुवार के दिन सुबह उठकर पूरे घर में झाड़ू लगाएं। अब सभी कमरों में गंगाजल के छींटे दें। इससे रोगी शीघ्र स्वस्थ हो जाएगा।
- अगर आप मां लक्ष्मी को अपने घर में बुलाना चाहते हैं तो उसके लिए भी ज्योतिष में उपाय बताया गया है। आपको गुरुवार के दिन सोने की एक छोटी सी झाड़ू बनवानी है। इस सोने की झाडू को कुछ दिन पूजा स्थल में रखने के बाद घर की तिजोरी में रख दें। इससे आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज पूरे दिन में कभी भी एक बार पढ़ें लक्ष्मी जी का यह मंत्र, पैसा बरसने लगेगा
झाड़ू के अन्य उपाय देखने के लिए आप हमारा यह वीडियो पूरा देखें। इसमें बहुत से ऐसे ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं जो आपके भाग्य को बदलने की क्षमता रखते हैं। यहां देखें वीडियो
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
13 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines