Vastu Tips: सामुद्रिक शास्त्र या शकुन शास्त्र को प्राचीन भारतीय ज्योतिष की ही एक शाखा माना गया है। इसके आधार पर लोग पशु-पक्षियों तथा अन्य संकेतों (शकुन-अपशकुन) के आधार पर अपना भाग्य जान सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होता बल्कि अपने आसपास की चीजों को ध्यान से देखना होता है।
ज्योतिष शास्त्र में चींटियां भी अच्छे या बुरे भाग्य का संकेत देती हैं। चींटियों से जुड़े कई ऐसे संकेत हैं जिनकी सहायता से व्यक्ति आसानी से जान सकता है कि भविष्य में क्या होने वाला है। जानिए चींटियों से जुड़े कुछ ऐसे ही शकुन-अपशकुन और टोटकों के बारे में
यह भी पढ़ें: Tulsi ke Totke: अगर आपके घर में भी है ये पौधा तो इन उपायों से रातोंरात बदलेगी किस्मत
घर में चींटियों के होने के शुभ-अशुभ फल (Vastu Tips)
चींटियों के बारे में जानने के लिए जरूरी है कि हम चींटियों का रंग और उनकी संख्या देंखें। चींटियां दो प्रकार की होती हैं- लाल और काली। दोनों ही अलग-अलग चीजें बताती हैं।
- ज्योतिष के अनुसार काली चींटियों को शुभ और लाल चींटियों को अशुभ माना गया है। यदि घर में काली चींटियां हैं तो उन्हें मारना नहीं चाहिए। इसी तरह यदि लाल चींटियां दिखें तो उन्हें हरसंभव प्रयास करके घर से भगाना चाहिए।
- यदि घर या ऑफिस में काली चींटियां निकल रही हैं तो इसका अर्थ है कि जल्दी ही पैसा आने वाला है। कोई नया व्यापार शुरू हो सकता है, नई जॉब लग सकती हैं या फिर कहीं से अचानक पैसा मिल सकता है।
- यदि घर या ऑफिस में काली चींटियां निकलने लगे तो यह व्यक्ति पर किसी बड़े संकट के आने का संकेत है। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत ही भगवान की शरण लेनी चाहिए। उन्हें ईश्वर से अपने ऊपर आने वाले संकट टालने की प्रार्थना भी करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: घर ले आएं यह एक चीज तो दिन दूना, रात चौगुना बढ़ने लगेगा पैसा
- यदि घर में काली चींटियां बहुत ही ज्यादा निकल रही हैं तो इसे भी अशुभ माना गया है। इसे उस घर की कमजोरी का संकेत माना गया है। ऐसी स्थिति में तुरंत ही घर के उस हिस्से की मरम्मत करवा लेनी चाहिए।
- चींटियां घर के किस हिस्से से निकल रही हैं, यह भी भाग्य को बताता है। उदाहरण के लिए यदि बेडरुम में काली चींटियां हो रही हैं तो गोल्ड या गोल्ड ज्वैलरी खरीदने के योग बनते हैं। इसी तरह यदि छत पर काली चींटियां निकलती हैं तो यह कोई ई प्रोपर्टी खरीदने का संकेत होता है।
- चींटियां किस दिशा से निकल रही हैं, इसका भी बड़ा महत्व है। यदि उत्तर दिशा में निकलें तो व्यक्ति को सुख मिलता है। पश्चिम दिशा से निकलने पर व्यक्ति के बाहर जाने के योग बनते हैं। दक्षिण दिशा से निकलने पर आर्थिक लाभ होता है। यदि काली चींटियां पूर्व दिशा से निकलें तो यह सौभाग्य का संकेत हैं।
- यदि घर में लाल चींटियां बहुत ज्यादा हो जाएं तो यह अपव्यय और वाद-विवाद का कारण बनता है।
आर्थिक समृद्धि के लिए चींटियों के उपाय (Vastu Tips)
- चींटियों को शकुन शास्त्र में शनि और राहू का रूप माना गया है। यदि आटे में शक्कर मिलाकर चींटियों को डाली जाए तो जल्दी आर्थिक लाभ होने के आसार बनते हैं।
- इसी तरह एक नारियल को बीच में से काटकर उसमें बूरा और घी मिलाकर भर दें। इसके बाद वापिस नारियल को फिर से पहले की तरह जोड़ कर चींटियों के बिल के पास ही मिट्टी में कम गहराई दबा दें। इस उपाय से तुरंत अच्छी नौकरी मिलती है साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
10 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines