Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बहुत सी ऐसी चीजें बताई गई हैं जो बिना पैसा खर्च किए आपकी तकदीर संवार सकती हैं। ऐसा ही एक उपाय है अपने घऱ में कुछ पौधों को लगाना। पौधों को ज्योतिष में शुक्र और बुध ग्रह से जोड़ा गया है। परन्तु पौधे कांटेदार, फलदार या किस प्रकृति का है, इस आधार पर भी उन्हें अलग-अलग ग्रहों से जोड़ा जाता है। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार पौधों से जुड़े कुछ अत्यन्त साधारण से उपाय करके आप भी अपने भाग्य को बदल सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में मनीप्लांट के साथ लगा दें ये पौधा, फिर दनादन बरसेगा पैसा
घर में ध्यान रखें वास्तु के ये नियम (Vastu Tips)
- कुछ पेड़-पौधे घर में अथवा घर के पास उगाना अशुभ माना गया है। यदि आपके घर के आस-पास कोई कांटेदार पौधा या कपास का पौधा है तो उसे तुरंत हटा दें। इसके अलावा खेजड़ी, इमली आदि के पेड़ भी घर के पास नहीं लगाने चाहिए। घर के निकट ऐसे पौधों का होना आपकी बर्बादी का कारण बन सकता है।
- वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार घर में सुंदर और सुगंधित पुष्प वाले पौधे अवश्य लगाने चाहिए। यदि मकान में स्थान नहीं है तो भी गमलों में ऐसे पौधे लगाने चाहिए। ये पॉजिटिव एनर्जी और धन को आकर्षित करते हैं। साथ ही इनसे घर की सुंदरता भी बढ़ती है। अतः वास्तु शास्त्र में ऐसे पेड़-पौधे लगाने की सलाह दी गई है।
- घर में कभी भी सूखे या मुरझाये हुए पौधे नहीं लगाने चाहिए। ऐसे पौधे वास्तु दोष के साथ-साथ मनहूसियत, निराशा और नेगेटिव एनर्जी लेकर आते हैं। इसलिए पौधों के मुरझाते ही उन्हें हरा-भरा करने के उपाय शुरू कर देने चाहिए या फिर उन्हें हटा कर नए पौधे लगा देने चाहिए। सूखे हुए पौधे क्लेश का भी कारण बनते हैं। इसलिए उन्हें तुरंत हटाना चाहिए।
- यदि घर के मेन गेट के दोनों तरफ सुंदर फूलों वाले पौधे लगाए तो यह भी सौभाग्य लाता है। इससे घर की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ नेगेटिविटी भी खत्म होती है और घर में रहने वालों का सोया सौभाग्य जाग उठता है।
यह भी पढ़ें: Guruwar Ke Upay: गुरुवार को करें भगवान विष्णु के इस मंत्र का जप, पूरी होगी हर मनोकामना
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
5 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
7 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines