TrendingAI summitBangladesh electioniranDonald Trump

---विज्ञापन---

नए साल में करें इन वास्तु टिप्स को फॉलो, सेहत रहेगी अच्छी

Health Vastu Tips 2024: नए साल में अच्छी सेहत के लिए कुछ वास्तु टिप्स आपके काम आ सकते हैं। यहां जानिए 2024 के लिए खास वास्तु टिप्स।

2024 Vastu Tips for Good Health: कहते हैं कि शरीर अगर स्वस्थ है तो मन भी पवित्र रहेगा। मन पवित्र होने से अच्छे विचार आते हैं। यानी सोच हमेशा सकारात्मक बनी रहती है। सोच अच्छा रखने से तनाव इत्यादि मानसिक विकारों का सामना नहीं करना पड़ता। कहा भी गया है-"शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्" यानी स्वस्थ शरीर से ही इंसान किसी भी प्रकार के काम को अंजाम दे सकता है। वैसे तो हर कोई अपनी सेहत का खास ख्याल रखता है, लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं, जो अच्छी सेहत के लिए मददगार हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो 2024 में यहां दिए गए वास्तु टिप्स को अपना सकते हैं।

अच्छी सेहत के लिए वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अच्छी सेहत के लिए दक्षिण में सिर करके सोएं। जिन लोगों को गैस, एसिडिटी इत्यादि की समस्या है उन्हें बाईं करवट लेकर सोना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के बीच में सीढ़िया नहीं होनी चाहिए। वास्तु के हिसाब से सीढ़ी हमेशा कॉर्नर में ही होना उचित है। ऐसा होने से घर में रहने वालों की सेहत अच्छी रहती है। घर के बीच का हिस्सा ब्रह्म स्थान कहा जाता है। वास्तु नियम के मुताबिक, घर के बीच का हिस्सा बिल्कुल खाली होना चाहिए। यहां किसी भी प्रकार का फर्नीचर नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने से घर में रहने वालों का मन अशांत रहता है। इसके अलावा इस स्थान पर खंभे इत्यादि भी नहीं होना चाहिए। ब्रह्म स्थान पर क्रिस्टल ग्रिड या पिरामिड इत्यादि रख सकते हैं। घर का किचन खास स्थान होता है। दरअसल किचन में बने हुए भोजन को घर का हर सदस्य ग्रहण करता है। चिकन से जुड़े वास्तु नियम का खास ख्याल रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन हमेशा अग्नि कोण (दक्षिण-पश्चिम का कोना) में होना चाहिए। ऐसे में अगर नए साल में नया घर बनाने का प्लान है तो किचन से जुड़े इस वास्तु टिप्स को हमेशा ध्यान रखें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के बाउंड्री वॉल की ऊंचाई मेन गेट के मुताबिक होना चाहिए। यानी जितनी लंबाई बाउंड्री वॉल की है उतनी की उंचाई मुख्य द्वार की भी होनी चाहिए। इसके अलावा मेन गेट के दोनों तरफ पॉजिटिव एनर्जी पैदा करने वाले पौधे होने चाहिए। यह भी पढ़ें: सुख-शांति और समृद्धि के लिए खास हैं पांच वास्तु टिप्स, हमेशा रखें याद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।


Topics:

---विज्ञापन---