Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है। इस शास्त्र में बताई गई सभी 8 दिशाएं, चार मुख्य दिशा और चार उप-दिशा, अलग-अलग लाभ पहुंचाती है। उप दिशाओं को इस शास्त्र में कोण कहा गया है। आइए जानते हैं, वास्तु शास्त्र के 270 डिग्री का रहस्य, जहां कुछ रखने से वह दोगुना हो जाता है।
270 डिग्री का रहस्य क्या है?
कम्पास में दिशाओं का गिनती उत्तर दिशा से होती है यानी उत्तर, पूरब और दक्षिण और पश्चिम। कम्पास का जीरो डिग्री उत्तर दिशा बतलाता है, वहीं 90 डिग्री पूर्व, 180 डिग्री दक्षिण और 270 डिग्री पश्चिम को दर्शाता है। हमें इसी 270 डिग्री यानी पश्चिम दिशा के महत्व और उसके प्रभाव का लाभ उठाना है।
इच्छापूर्ति की पश्चिम है दिशा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पश्चिम दिशा में कुछ रखने से वह दोगुना हो जाता है। इसे हमारे विश फुलफिल्मेंट (Wish Fulfilment) यानी इच्छापूर्ति की दिशा कहा जाता है। यह लाभ और वृद्धि दिशा है। इस दिशा में आप जो रखेंगे, वह मल्टीप्लाई हो जाएगा यानी दोगुना हो जाएगा। किताब रखेंगे तो किताब दोगुना हो जाएगा, परफ्यूम की शीशी रखेंगे, तो उसकी शीशी दोगुनी हो जाएगी। इसका सीधा-सा मतलब यह है इस दिशा यदि आप रुपया-पैसा और धन रखेंगे, तो वो भी दोगुना हो जाता जाता है।
इस दिशा में रखें तिजोरी और सेफ
वास्तु शास्त्र के नियम के मुताबिक, पश्चिम दिशा में तिजोरी या सेफ रखना सबसे उत्तम होता है। तिजोरी और सेफ को यहां रखने से उसमें रखा धन दोगुना हो जाता है। इस शास्त्र के मुताबिक, इस दिशा के स्वामी वरुण हैं, जो जल और प्रवाह के देवता हैं। जबकि इस दिशा के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जो समृद्धि, सौभाग्य और सुख को बढाने वाले ग्रह हैं। यही कारण है कि इस दिशा को धन प्रवाह या धन आमद की दिशा कही जाती है।
270 डिग्री का पता कैसे लगाएं
270 डिग्री का पता लगाने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन के एक ऐप कम्पास का इस्तेमाल करना होगा। यदि फोन में यह ऐप नहीं है, तो उस डाउनलोड कर लें। अपने घर के बीचोबीच कम्पास ऐप को ओपन करें। कम्पास में जहां 270 डिग्री दिखाएगी, वही असली पश्चिम दिशा है। आपको यहीं पर अपने तिजोरी, सेफ या धन रखने का अलमीरा रखना है। बस ध्यान ये रखना है कि उसका मुख उत्तर या पूर्व दिशा में खुलनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: नमक को न समझें मामूली, बन जाएंगे बिगड़े काम, जानें हेल्थ-वेल्थ का रामबाण उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
11 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines