Vastu Shastra Me Lord Ganesh Puja: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में एक वास्तु शास्त्र भी आता है। वास्तु शास्त्र में घर, द्वार और जीवन से संबंधित सारी बातें बताई गई हैं। मान्यता है कि जिन लोगों के घर में वास्तु दोष लग जाता है, वह घर तबाह हो जाता है। साथ ही जीवन में तरह-तरह की परेशानियां आने लगती हैं। वास्तु शास्त्र में घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए कई सारे उपाय बताए गए हैं। यदि आप उन उपायों को करते हैं तो आपका जीवन खुशहाल बीतेगा। साथ ही घर में किसी भी तरह की समस्या नहीं आ सकती है।
हिंदू धर्म में सबसे पूजनीय भगवान गणेश को माना गया है। किसी भी शुभ कार्य या मांगलिक कार्य हो उसमें सबसे पहले विघ्नहर्ता भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करने से किसी भी कार्य में कोई बाधा नहीं आती है। साथ ही घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली आती है। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल जाती है।
वास्तु शास्त्र में भी भगवान गणेश का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने घर के मेन गेट पर भगवान गणेश की मूर्ति या फोटो लगवाते हैं तो घर पर उनकी कृपा बनी रहेंगी। साथ ही उनका आशीर्वाद भी मिलेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि भगवान गणेश के किस तरह के मूर्ति घर के मेन दरवाजा पर लगानी चाहिए।
भगवान गणेश की मूर्ति लगाने के लाभ
वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र दोनों में भगवान गणेश का विशेष महत्व है। ऐसे में अगर मेन गेट पर भगवान गणेश की फोटो या मूर्ति लगाते हैं तो ये बेहद शुभ होता है। मान्यता है इसे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। साथ ही घर के वास्तु दोष से मुक्ति भी मिल जाती है।
यदि आप मेन गेट पर भगवान गणेश की फोटो लगाते हैं तो आपके जीवन में सब शुभ होगा। साथ ही मन और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घर में सुख, समृद्धि के साथ तरक्की भी होगी।
मेन गेट के किस दिशा में लगाएं फोटो
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट पर भगवान गणेश की मूर्ति या फोटो लगाते समय विशेष बात का ध्यान रखा जाता है। यदि आप भी मेन गेट पर गणेश जी की मूर्ति लगाना चाहते हैं तो गेट के दक्षिण और उत्तर दिशा में लगाएं। वहीं अगर मेन गेट दक्षिण और उत्तर दिशा छोड़कर किसी और दिशा में हैं तो भगवान गणेश की तस्वीर या फोटो न लगाएं।
यह भी पढ़ें- कब से शुरू है सावन का महीना? जानें भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें- आज है नरसिंह चतुर्दशी, इन उपायों से करें भगवान विष्णु को प्रसन्न
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले वास्तु संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
16 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines