Vastu Shastra: कई लोग अपने जीवन में बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में कोई जातक धन को कमाता है, लेकिन कमाया हुआ धन नहीं टिक पाता है। साथ ही घर में लड़ाई-झगड़ा होते रहता है। लोगों को यह समझ में नहीं आता है कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है तो इन सभी समस्याओं के पीछे वास्तु दोष का बड़ा हाथ होता है। मान्यता है कि जिस जातक के घर में वास्तु दोष लग जाता है, उस व्यक्ति का घर और जीवन दोनों ही बर्बाद हो जाता है। घर में तरह-तरह की परेशानियां आने लगती हैं। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए हैं, जिससे जातक सुखी जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
कपड़े का पहनावा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कटे-फटे हुए कपड़े दुर्भाग्य का कारण होते हैं। कहा जाता है कि जो जातक फटे कपड़े पहनते हैं, वे दुर्भाग्य को आमंत्रित करते हैं। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर से फटे हुए कपड़े बाहर निकाल कर फेंक दें। साथ ही साफ-सुथरे कपड़े पहनें। मान्यता है साफ-सुथरे कपड़े पहनने से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें- नए साल पर लगाएं घर की इस दिशा में कैलेंडर
फ्रिज के लिए वास्तु टिप्स
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में फ्रिज उत्तर-पूर्व की दिशा में नहीं रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो परिवार की खुशहाली, मन की शांति भंग हो जाती है। इसलिए वास्तु शास्त्र के नियमानुसार, फ्रिज रसोई घर के उत्तर-पश्चिम हिस्से में रखें। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली के साथ सुख-समृद्धि आती है।
डाइनिंग टेबल के लिए वास्तु टिप्स
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में डाइनिंग टेबल वृत्ताकार और अंडाकार नहीं रखने चाहिए। साथ ही मान्यता यह भी है कि डाइनिंग टेबल पर कभी भी अनावश्यक वस्तुएं नहीं रखना चाहिए। बल्कि उपयोगी वस्तुएं ही रखें। अगर डाइनिंग टेबल पर अनावश्यक वस्तुए रखते हैं, तो खाना खाते समय परिवार में विवाद हो सकता है।
यह भी पढ़ें- इस साल कब रखा जाएगा मत्स्य द्वादशी का व्रत
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 hr agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines