---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Vastu Plant: घर के आसपास नारियल का पेड़ लगाना शुभ या अशुभ, जानें यहां-

Vastu Plant: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आसपास नारियल का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं। क्या घर के सामने नारियल का पेड़ लगाना शुभ होता या अशुभ। आइए विस्तार से जानते हैं।

Vastu Plant: सनातन धर्म में नारियल का पेड़ लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। नारियल के पेड़ को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। निरयल को सभी प्रकार के पूजा-पाठ में भी शामिल किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि नारियल के पेड़ में साक्षात मां लक्ष्मी का वास होता है। कई लोग तो इसे अपने घर के सामने लगाते हैं। ताकि नारियल के पेड़ से घर के आसपास का वातावरण आकर्षक लगें। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या घर के सामने नारियल का पेड़ लगाना शुभ होता है या शुभ। आइए इस खबर में जानते हैं।

---विज्ञापन---

घर के बाहर जरूर लगाएं नारियल का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के बाहर या घर के आसपास नारियल का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि घर के आसपास नारियल का पेड़ लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का भी वास होता है। वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि नारियल का पेड़ घर के सामने जरूर लगाना चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- शनि देव आज करेंगे राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश, 3 राशियां रहेंगी खुशकिस्मत

कारोबार और नौकरी के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आंगन में नारियल का पेड़ लगाने से नौकरी या कारोबार में चल रहे किसी भी प्रकार की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जाएं भी खत्म हो जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में नारियल का पेड़ लगाना बेहद शुभ होता है।

---विज्ञापन---

सभी परेशानियों से मुक्ति के लिए

यदि कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा मेहनत करता है और उसके बाद भी सफल नहीं हो पा रहा है, तो ऐसे में जातक को अपने सिर से नारियल को 21 बार वारें उसके बाद नारियल को देवी स्थान पर जाकर जला दें। मान्यता है इस तरह के उपाय मंगलवार और शनिवार के दिन करना चाहिए। ऐसा करने से सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती हैं। साथ ही रोग दोष से भी मुक्ति मिल जाती है।

यह भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा के दिन बदल जाएगी 4 राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन में वृद्धि

---विज्ञापन---

नारियल का पेड़ लगाना शुभ या अशुभ, देखें पूरी वीडियो

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Nov 24, 2023 07:24 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola