---विज्ञापन---

ज्योतिष

वरुथिनी एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम!

Varuthini Ekadashi 2025: अगर आपके काम नहीं बन रहे हैं, या फिर आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो आप वरुथिनी एकादशी पर राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान कर सकते हैं। माना जाता है कि राशि के अनुसार इन चीजों का दान करने से जीवन की हर समस्या का अंत होता है।

Varuthini Ekadashi 2025: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन व्रत करने से हर प्रकार के पापों का नाश होता है। साल 2025 में 24 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। माना जाता है कि इस दिन राशि के अनुसार कुछ उपायों को करने से सभी प्रकार की समस्याओं का अंत हो जाता है।

वरुथिनी एकादशी के दिन व्रत रखने या फिर इस दिन कथा को पढ़ने और सुनने से भी परेशानियां दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि वरुथिनी एकादशी के दिन किन राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।

---विज्ञापन---

राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष राशि – मेष राशि वालों को लाल कपड़े, तांबे के बर्तन और मूसर की दाल वरुथिनी एकादशी के दिन करना चाहिए।

वृषभ राशि- वरुथिनी एकादशी के दिन दूध, सफेद कपड़े और चावल का दान करें।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को हरे कपड़े, हरी मूंग की दाल और पेन या किताबों का दान करना चाहिए।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को चांदी, दूध से बनी मिठाइयां और सफेद कपड़ों का दान करना चाहिए।

---विज्ञापन---

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को तांबा, गुड़, गेहूं या केसर का दान करना चाहिए।

कन्या राशि- हरी सब्जी, मूंगदाल और स्टेशनरी का दान करें।

---विज्ञापन---

तुला राशि- तुला राशि वालों को वरुथिनी एकादशी के दिन सफेद मिठाई, इत्र और सुगंधित चीजों का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को लाल कपड़े, मसूर दाल और लाल चंदन का दान करना चाहिए।

---विज्ञापन---

धनु राशि- धनु राशि वालों को हल्दी, पीली मिठाई और चने की दाल का दान करना चाहिए।

मकर राशि- मकर राशि वालों को कंबल, लोहे की चीजें और उड़द दाल का दान करना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि- नीले कपड़े, काले तिल और स्टील के बर्तनों का दान करना चाहिए।

मीन राशि- मीन राशि वालों को वरुथिनी एकादशी के दिन पीले कपड़े, पूजा का सामान और पीली मिठाई का दान करना चाहिए।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Budh Ast 2025: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत और जीवन में आएगी बहार, 15 मई से मंगल के घर में अस्त होंगे ‘राजकुमार’!

---विज्ञापन---
First published on: Apr 23, 2025 01:09 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola