Sunil Sharma
Read More
कर्क लग्न वाले जातकों के लिए विक्रम संवत 2080 बहुत अधिक अच्छा नहीं है। इस वर्ष आपका खर्चा बढ़ेगा तथा व्यापार में भी हानि हो सकती है। किसी बीमारी से ग्रसित होने का भय रहेगा, कहीं पर पैसा निवेश करेंगे जिससे आपको फायदा होगा।। अक्टूबर के बाद संतान को सफलता मिलेगी। जातक को शुक्रवार के दिन आराम करना चाहिए, इस दिन कोई भी शुभ कार्य ना करें अन्यथा सफलता नहीं मिलेगी। अक्टूबर माह में जातक के घर में माता को कष्ट हो सकता है या कोई महिला सदस्य परेशान हो सकती है।
यह भी पढ़ेंः GANESHJI KE UPAY: रोजाना सिर्फ एक बार बोलें यह गणेश मंत्र, हर इच्छा होगी पूरी
सिंह लग्न वालों के लिए विक्रम संवत 2080 अच्छा रहेगा। इस वर्ष उन्हें धार्मिक यात्रा करने का अवसर मिलेगा। नया वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है। व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ होगा। सितंबर का महीना अच्छा नहीं निकलेगा। इसके बाद संतान को सफलता मिलेगी तथा जातक के मनचाहे अनुसार कार्य संपन्न होगा। घर में मांगलिक कार्य भी होंगे। दिसंबर-जनवरी महीने में गैस्ट्रिक समस्या रहेगी। रात्रि को जातक को हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाना चाहिए तथा हनुमान चालीसा के पाठ नियमित रूप से करना चाहिए।
कन्या लग्न वाले छात्रों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। उन्हें अधिक सफलता नहीं मिलेगी। साझेदारी के व्यापार से मुनाफा होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं, या कोई रोग भी संभव है। मन में अशांति रहेगी। प्राइवेट जॉब वालें को लाभ होगा, अथवा प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट होगा। घर की उत्तर दिशा में पौधे लगाएं एवं ध्यान रखें कि वे पौधे सूखें नहीं। साधु संत को दान करते रहें।
अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।