Rashifal 2023: भारत के लिए शुभ रहेगा 2023, जानिए देश के लिए क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Varshik Rashifal 2023: इस बार नया वर्ष 2023 रविवार को अश्विनी नक्षत्र में प्रारंभ होगा। नववर्ष के पहले दिन सूर्योदय काल के समय चंद्रमा मेष राशि में गुरु मीन राशि में मार्गी बुध अस्त होगा तथा शनि मकर राशि में चलित रहेंगे। कैलेंडर वर्ष 2023 के कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं। इस कैलेंडर वर्ष में देव गुरु बृहस्पति तथा राहु केतु अपना स्थान परिवर्तन अथवा राशि परिवर्तन करेंगे। बृहस्पति 23 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेगा तथा राहु केतु 31 अक्टूबर को मीन राशि तथा कन्या राशि में वक्री गति से चलेंगे।
ग्रह-नक्षत्रों की इस चाल के चलते विश्व में तुर्की, ब्राजील, स्वीडन, ब्रिटेन, जर्मनी, डेनमार्क, पोलैंड तथा भारत के दक्षिणी भाग में विशेषकर चेन्नई में परेशानियों का योग बन रहा है, अर्थात प्राकृतिक आकस्मिक घटना तथा आपदा आने का योग बनता है। इस वर्ष पर्यटन को अच्छा अवसर मिलेगा तथा पर्यटन बढ़ेगा और जनता के लिए रोजगार के साधन बढ़ेंगे तथा आय में बढ़ोतरी होगी। विदेशी इनकम विशेषकर पर्यटन से अधिक होने का योग बनता है।
अमेरिका, पश्चिमी इंग्लैंड कनाडा अफ्रीका मिस्र , ब्राजील ,नार्वे दिल्ली, साउथ एशिया ,पुर्तगाल, मिस्र में रोजगार के नए नए साधन साधन उपलब्ध होंगे तथा नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ने का योग बनता है। विश्व मानचित्र पर आंतकवादी घटना की कमी का योग बनता है। एशिया में हालैंड, इटली, जॉर्जिया, स्पेन, साइप्रस में पर्यटन बढ़ने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
अगले वर्ष के राशिफल (2023 Rashifal) के अनुसार भारत में भी मथुरा, अयोध्या, हस्तिनापुर शहर के निवासियों के लिए रोजगार के अवसर अधिक होने तथा इनकम बढ़ने के योग बनेगा। यहां के शासक का सम्मान बढ़ेगा तथा सत्ता चर्चा में रहेगी। उड़ीसा, बंगाल तथा पूर्वोत्तर भारत में शासकों का समान बढ़ेगा तथा जगन्नाथ पुरी तथा गंगासागर मैं स्थानीय निवासियों के आए बढ़ेगी। देश में भी मथुरा अयोध्या की यात्रा तथा यहां पर अधिक जन समुदाय की उपस्थिति का योग बनता है।
वर्ष के दौरान वाहन दुर्घटना अधिक होने का योग बनेगा तथा जनधन की हानि होगी इसके अलावा प्राकृतिक विपदा विशेषकर आकाशीय बिजली का गिरना का भी योग बनता है। ग्रहों की चाल के अनुसार लूटपाट चोरी तथा डकैती की घटनाएं अधिक होने का योग बनेगा। विश्व मानचित्र पर आंतकवादी घटना की कमी का योग बनता है ।
भारत में पृथ्वी का तापमान बढ़ेगा तथा गर्मी अधिक होने का योग बन रहा है। देश में महंगाई अधिक होगी तथा वर्षा कम होने का योग बनेगा। देश में शासक वर्ग हावी होने का का योग बनेगा तथा आपस में विरोधाभास और राजनीतिक पार्टियों में परस्पर विरोध का योग बनता है लेकिन जनता पर शासन के अपने महत्वपूर्ण निर्णय लागू करने में सफल होंगे।
विकास के दृष्टिकोण से भारत के लिए 2023 अच्छा रहेगा विकास होगा तथा लोगों की इनकम पड़ेगी अर्थात प्रति व्यक्ति भी बढ़ेगी। व्यापार तथा उद्योग विकास के नए-नए अवसर प्राप्त होने के योग बनेंगे। सितंबर अक्टूबर माह में विदेशी व्यापार में गिरावट आने का योग बनता है। कैलेंडर वर्ष के दौरान ब्याज दर में वृद्धि तथा विनियोग की प्रवृत्ति को अधिक बल मिलने का योग बनता है। वर्ष के दौरान व्यापारी, लेखक, पत्रकार, शिल्पी, वैद्य को अधिक उन्नति के अवसर मिलेंगे तथा लाभान्वित होंगे इसके अलावा उद्योगपति में छोटे उद्यमी को लाभ अधिक होगा।
अगले कैलेंडर वर्ष के दौरान दान की प्रवृत्ति बढ़ेगी। पदयात्रा में जनता की भागीदारी बढ़ेगी। इस कैलेंडर वर्ष में शिक्षा तथा शोध को प्राथमिकता के स्थान पर धर्म को अधिक प्राथमिकता दी जाने का योग बन रहा है।
– एमएस लालपुरिया
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: