---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

अपनी राशि के अनुसार गिफ्ट देंगे तो आपके लिए भी लकी रहेगा Valentine’s day

Valentine’s Day: हर वर्ष 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन युवा अपने प्रेम का इजहार करते हैं औऱ मनचाहा जीवनसाथी पाने का सपना देखते हैं। ज्योतिष के अनुसार यदि आप अपने पार्टनर की नाम राशि के अनुसार गिफ्ट देंगे तो आपका रिश्ता लंबे समय तक चलता […]

---विज्ञापन---

Valentine’s Day: हर वर्ष 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन युवा अपने प्रेम का इजहार करते हैं औऱ मनचाहा जीवनसाथी पाने का सपना देखते हैं। ज्योतिष के अनुसार यदि आप अपने पार्टनर की नाम राशि के अनुसार गिफ्ट देंगे तो आपका रिश्ता लंबे समय तक चलता है। जानिए किस राशि को क्या गिफ्ट देना चाहिए।

Valentine’s Day पर अपनी राशि अनुसार दें ये उपहार

मेष राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, ऐसे में इस राशि के जातकों को लाल रंग के पुष्प, कपड़े या अन्य उपहार देने चाहिए। इससे दोनों के बीच प्रेम संबंध लंबे समय तक चलेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Guru Gochar: सूर्य के साथ होगी गुरु की युति, इन 3 राशियों के घर जमकर बरसेगा सोना

वृषभ राशि

शुक्र को वृषभ राशि का स्वामी माना गया है तथा इस राशि का प्रिय रंग सफेद माना गया है। यदि आप इस राशि के लोगों को सफेद रंग से जुड़ी वस्तुएं उपहार देंगे तो निश्चित रूप से आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

ज्योतिष में बुध को मिथुन का स्वामी बताया गया है। हरा रंग इस राशि के लिए शुभ है। अतः आप अपने प्रेमी को हरे रंग की वस्तुएं गिफ्ट में दे सकते हैं।

कर्क राशि

चन्द्रमा कर्क राशि का स्वामी ग्रह है। इस राशि के लिए भी सफेद रंग शुभ रहता है। आप कर्क राशि वाले दोस्तों को परफ्यूम या मोतियों की माला या सफेद रंग की वस्तुएं गिफ्ट दे सकते हैं।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

शास्त्रों में सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य को बताया गया है। यदि रंगों की बात करें तो सिंह राशि के जातकों के लिए गहरा लाल, केसरिया, पीला, ओरेंज और सुनहरा रंग शुभ माना गया है। अतः आप उन्हें लाल गुलाब भी दे सकते हैं। या इन्हीं रंगों से संबंधित उपहार दे सकते हैं।

कन्या राशि

बुध को कन्या राशि का स्वामी ग्रह माना गया है। इनके लिए शुभ रंग हरा है। अतः इन्हें लाल गुलाबों से भरा बुके जिसमें हरी पत्तियां भी हो, गिफ्ट में देना चाहिए।

---विज्ञापन---

अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

First published on: Feb 12, 2023 01:27 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola