हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

23 जुलाई को शुक्र होगा वक्री, इन 4 राशियों के लिए लाएगा खुशखबरी

विज्ञापन

Vakri Shukra Gochar: पंचांग की गणना के अनुसार इस माह शुक्र का गोचर होगा। शुक्र को भोग-विलास का कारक ग्रह माना गया है। यह 23 जुलाई को सिंह राशि में वक्री होगा जिसका सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया से जानिए कि किन राशियों के लिए यह शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें: Dharma Karma: रामचरितमानस की यह चौपाई बदल देगी आपका भाग्य, ऐसे करें प्रयोग

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा वक्री शुक्र (Vakri Shukra Gochar)

वृषभ राशि

शुक्र का गोचर वृषभ राशि के लिए अच्छी खबर लेकर आ रहा है। उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में बड़ा मान-सम्मान मिल सकता है। इनकम में अचानक ही बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी बड़ा लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

जिन जातकों की राशि कर्क है, उनके लिए वक्री शुक्र खुशहाल वैवाहिक जीवन लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। लंबी यात्रा संभव है, यात्रा से भविष्य में लाभ भी प्राप्त होगा। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें: बस 5 मिनट का यह उपाय करें, मां लक्ष्मी घर की सब तिजोरियां भर देंगी

विज्ञापन

तुला राशि

शुक्र का गोचर किसी नए काम की शुरूआत करवा सकता है। व्यापार में कोई बड़ा सौदा हाथ लगेगा। विदेश से जुड़े संपर्कों के कारण प्रचुर धनलाभ होगा। घर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। समाज में भी प्रतिष्ठा बढेगी।

धनु राशि

वक्री शुक्र गोचर के चलते धनु राशि वाले जातकों की पैसों की तंगी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ सुखद वैवाहिक जीवन का आनंद उठाएंगे। जो लोग एजुकेशन या इंजीनियरिंग सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें जल्दी कोई खुशखबरी मिल सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola