कर्क राशि में अस्त हुआ शुक्र, इन 5 राशियों की पूरी होगी हर मनचाही मुराद
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Shukra Gochar: भोग-विलासिता का ग्रह शुक्र 7 अगस्त को कर्क राशि में अस्त हो गया है। इसके अलावा शुक्र वक्री चाल भी चल रहा है जिसके कारण इसका गोचर ज्योतिष की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण बन गया है। अब शुक्र वक्री अवस्था में ही 2 अक्टूबर तक अस्त रहेगा जिसका सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव होगा। आचार्य अनुपम जौली से जानिए कि वक्री शुक्र किन राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें: Durga 32 Namavali: मां दुर्गा के इस मंत्र से मिलती हैं अपरंपार शक्तियां, असंभव भी संभव हो जाता है
शुक्र ग्रह का अस्त होना वृषभ राशि के जातकों के लिए सुखी दाम्पत्य जीवन के योग लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त होंगी। पैसों की तंगी भी दूर होने के आसार बन रहे हैं। कॅरियर में बड़ा परिवर्तन हो सकता है और ऊंची पोस्ट के साथ ज्यादा सैलरी मिल सकती है।
कर्क राशि में ही शुक्र का अस्त होना कर्क राशि के जातकों के लिए अत्यन्त शुभ रहेगा। आपने पहले जिन प्रोजेक्ट्स में पैसा इन्वेस्ट किया हुआ है, उनसे लाभ होगा। परिजनों के साथ रिलेशन सुधरेंगे। हेल्थ भी अच्छी रहेगी। अत्यधिक आत्मविश्वास के चलते आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे।
विलासिता के ग्रह शुक्र का वक्री अवस्था में अस्त होना कन्या राशि के लिए प्रोफेशनल जीवन में सफलता के नए द्वार खोलेगा। इनकम में ग्रोथ होगी जिससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। परिवार के सहयोग से नया व्यापार या स्टार्टअप आरंभ कर सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।
वक्री शुक्र का अस्त होना (Shukra Gochar) तुला राशि के सिंगल जातकों के लिए लकी रहेगा। उन्हें कोई उपयुक्त पार्टनर मिल सकता है अथवा विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी परिचित या दोस्त से गिफ्ट में लग्जरी आइटम मिल सकता है। जमकर पैसा कमाएंगे, लेकिन उसी हिसाब से खर्चा भी होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कर्क में शुक्र का गोचर मकर राशि के लिए सौभाग्यशाली रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। कॉम्पीटिशन एग्जाम्स की तैयारी कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी मनचाही जॉब मिलने के आसार हैं। कर्जा दूर होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: