---विज्ञापन---

वक्री शनि इन 7 राशियों को पहुंचा सकते हैं नुकसान, शनिदेव का ‘शश राजयोग’ भंग

Shani Vakri: न्याय के देवता और कर्मफल के स्वामी ग्रह शनि 30 जून, 2024 से वक्री हो चुके हैं। ऐसे में उनके द्वारा बनाया गया 'शश राजयोग' भंग हो गया है, जिसका नकारात्मक प्रभाव 7 राशियों पर पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 7 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या असर पड़ने की संभावनाएं हैं?

---विज्ञापन---

Shani Vakri: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, कर्मफल स्वामी और न्याय के देवता शनिदेव ने 17 जनवरी, 2023 को कुंभ राशि में प्रविष्ट हुए थे। इस राशि में ढाई साल गोचर करने के बाद उनका अगला राशि परिवर्तन 29 मार्च, 2025 को मीन राशि में होगा। नवग्रहों में शनि एक ऐसे ग्रह हैं, जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। जब शनिदेव कुंभ राशि में प्रविष्ट हुए थे, तब उन्होंने पंच महापुरुष राजयोगों में से एक ‘शश राजयोग’ निर्माण किया था। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुंभ उनकी मूल त्रिकोण राशि है, जिसमें शनि के प्रवेश करते ही शश राजयोग का निर्माण होता है।

शनि ग्रह 30 जून, 2024 से वक्री हो चुके हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह वक्री होता है, तो उसके फल देने की शक्ति, क्षमता और प्रभाव अनिश्चित हो जाते हैं। ऐसे में उसके द्वारा निर्मित सभी शुभ योग और राजयोग स्वतः भंग हो जाते हैं। शनिदेव कुल 139 दिन यानी 4 महीने 19 दिन उल्टी चाल चलेंगे। इस अवस्था में उनके द्वारा बनाया गया ‘शश राजयोग’ भंग हो गया है। शश राजयोग के भंग होने से इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 7 राशियों पर इसका विशेष नकारात्मक असर होगा। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

वक्री शनि का राशियों पर असर

मेष राशि

मानसिक तनाव बढ़ेगा। बिजनेस पार्टनर से विवाद हो सकता है। आप कारोबार में गलत फैसले ले सकते हैं। धन हानि होने के योग हैं। कर्ज में बढ़ोतरी हो सकती है। स्टाफ को वेतन दे पाने में असमर्थ होंगे। किसी वाद-विवाद बहुत बढ़ सकता है। कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में संकट बढ़ेगा।

वृषभ राशि

रिश्तेदारों से संबंध खराब होंगे। पारिवारिक कलह बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स जातकों के करियर पर नेगेटिव असर होने की आशंका है। व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है। व्यापार में धन की आमद घट सकती है। कोइ बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। कारोबारी यात्राओं पर अधिक खर्च होगा। चिंता और तनाव बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

अच्छे स्टाफ के काम छोड़ने से व्यापार में लाभ के मार्जिन में गिरावट आएगी। स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करेंगी। इलाज पर अत्यधिक व्यय हो सकता है। वाहन दुर्घटना के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। जमीन-जायदाद के झगड़े बढ़ सकते हैं। बड़े भाई-बहन से रिश्ता खराब होने के योग हैं।

कर्क राशि

आप मानसिक रूप से बेहद अशांत रहेंगे। जीवन में निराशा का अनुभव करेंगे। कामकाज में बाधाएं आएंगी। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। व्यापार में घाटा होने के योग हैं। धन की आमद रुक सकती है। नौकरीपेशा जातकों की आय घट सकती है। पत्नी से विवाद बढ़ सकता है, अलगाव होने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। प्राइवेट जॉब करने वालों की नौकरी जा सकती है। जीवन में धन संकट बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े जातक अपने पद से हाथ धो सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में कमी आएगी। जमीन से जुड़ा विवाद बढ़ेगा। मुकदमे की नौबत आ सकती है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। संतान को कष्ट संभव है।

कन्या राशि

सेहत संबंधी गंभीर बाधाएं आ सकती हैं। धन का प्रवाह जहां कम होगा, वहीं फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। आर्थिक अस्थिरता बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें भी बढ़ेंगी। मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलने के योग हैं। पार्टनरशिप के बिजनेस में साझीदारों से विवाद होगा। व्यापार में व्यय बढ़ने से लाभ का मार्जिन घटेगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

आपके जीवन में बाधाएं बढ़ सकती हैं। धन का प्रवाह मंद होगा। फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। ऑफिस में कलीग और बॉस से रिश्ते खराब हो सकते हैं। किसी अनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के योग हैं। स्टूडेंट्स को उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होगा। मन बेचैन रहेगा। व्यापारियों के काम-धंधे में गिरावट आ सकती है।

ये भी पढ़ें: Kawad Yatra 2024: कांवड़ यात्रा कब शुरू होगी? जानें सावन मास में इस यात्रा का महत्व

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हाथ की ये 3 रेखाएं बनाती हैं कुबेर की तरह धनवान, विदेश में होते हैं कई घर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 05, 2024 09:11 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola