Shani Margi 2025 Rashifal: कर्मफल स्वामी शनि वक्री से हुए मार्गी, सीधी चाल में इन 5 राशियों पर बरसाएंगे धन और यश

Shani Margi 2025 Rashifal: शुक्रवार 28 नवंबर 2025 को 138 दिनों बाद शनि सीधी चाल में लौटे हैं. इस ज्योतिषीय घटना को 5 राशियों के भाग्य में बड़ा मोड़ लाने वाला बताया जा रहा है. शनि इन जातकों पर धन, यश और अवसरों की वर्षा कर सकते हैं. आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं, जिनकी किस्मत अचानक चमकने वाली है?

shani-dev

Shani Margi 2025 Rashifal: शुक्रवार 28 नवंबर, 2025 को कर्मफल स्वामी शनिदेव वक्री से मार्गी हो चुके हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, यह खगोलीय घटना शुक्रवार की सुबह में 09:20 AM बजे संपन्न हुई. वे 138 दिनों तक वक्री रहे, जो 13 जुलाई, 2025 से उल्टी चाल चाल चल रहे थे. शनि देव अपनी ही स्वराशि मकर में वक्री हुए थे और इसी में मार्गी भी हुए हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि शनि की चाल में परिवर्तन महज एक खगोलीय घटना नहीं है, बल्कि इसका ज्योतिष महत्व काफी अधिक है. शनि की सीधी चाल का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह महाफलदायी साबित होने के योग बना रहा है. इन जातकों को यश के साथ पर्याप्त धन लाभ होने की आशा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

शनि की सीधी चाल वृषभ जातकों के लिए बड़े आर्थिक अवसर लेकर आएगी. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और अचानक धन लाभ की स्थितियां बनेंगी. करियर में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन इसके साथ सम्मान भी मिलेगा. पारिवारिक वातावरण में भी स्थिरता आएगी. निवेश से जुड़ा कोई निर्णय इस समय लाभकारी साबित हो सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए शनि मार्गी होना नए अध्याय की शुरुआत जैसा रहेगा. काम में आपका प्रभाव बढ़ेगा और वरिष्ठ भी आपके प्रयासों को मान्यता देंगे. जो लोग नौकरी बदलना चाहते थे, उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है. वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। बचत में भी वृद्धि की संभावना है. किसी पुराने अटके मामले का समाधान भी आपको राहत देगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक जातकों के लिए यह समय यश और प्रतिष्ठा का वाहक बनेगा. आपकी मेहनत का परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. आय के नए स्रोत बनेंगे, इससे आर्थिक पक्ष बेहतर होगा. सामाजिक दायरे में आपका प्रभाव बढ़ेगा. करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है. परिवार में किसी शुभ समाचार की संभावना भी है.

मकर राशि

शनि अपनी ही राशि में मार्गी हुए हैं, इसलिए मकर जातकों को इसका विशेष लाभ मिलेगा. मानसिक दबाव कम होगा और काम में स्थिरता महसूस होगी. धन की आवक बढ़ेगी और कई रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी में प्रमोशन या वेतनवृद्धि का योग बन सकता है. व्यापार में भी नए अनुबंध या साझेदारी के अवसर प्राप्त होंगे. आपके निर्णय अब अधिक स्थिर और प्रभावी साबित होंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए शनि मार्गी होना बेहद शुभ संकेत दे रहा है. भाग्य प्रबल होगा और किसी बड़ी जिम्मेदारी का लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों में सुधार आएगा।अचानक लाभ के योग भी बनेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। लोग आपके विचारों को महत्व देंगे. अध्ययन, करियर और बिजनेस, सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव शुरू होंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ