Vakri Shani 2024: न्याय के देवता शनिदेव 29 जून, 2024 की रात से कुंभ राशि में वक्री हो चुके हैं और वे 15 नवंबर 2024 तक अपनी उल्टी चाल में रहेंगे। इन 139 दिनों के दौरान इसका सभी मनुष्यों के जीवन पर कमोबेश नकारात्मक प्रभाव अवश्य पड़ेगा। साथ ही, सभी राशियों पर इसका व्यापक असर होने की संभावना है, लेकिन 3 राशियों के ऊपर इसका नेगेटिव प्रभाव अधिक होने के संभावना है। आइए जानते हैं, वक्री शनि का जीवन पर क्या असर होता है और ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
वक्री शनि का जीवन पर सामान्य असर
वक्री शनि मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद को बढ़ा सकते हैं। करियर में अड़चनें और बाधाएं आ सकती हैं। वित्तीय नुकसान और धन संबंधी समस्याओं से जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। रिश्तों में तनाव और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। कुछ स्वास्थ्य समस्याएं, खासकर जोड़ों और मांसपेशियों से संबंधित समस्याओं त्रस्त रहने के योग हैं।
वृषभ राशि
मानसिक तनाव बढ़ने के योग हैं। निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। स्टूडेंट्स जातकों की पढ़ाई और एकाग्रता में कमी आएगी। पढ़ाई खत्म करने के बाद नौकरी पाने में देर लगेगी। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में अस्थिरता बढ़ेगी। काम बोझ बढ़ सकता है। वहीं, ऑफिस में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों से बहस हो सकती है। पदोन्नति में रुकावट आने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि
स्टूडेंट्स को पढ़ाई और करियर के बीच तालमेल बिठाने में कठिनाई हो सकती है। करियर के अवसरों में कमी से मन अशांत रहेगा। प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में काफी बाधाएं आने की आशंका हैं। आप वर्क लोड से परेशान हो सकते है। ऑफिस में कलीग और सीनियर मतभेद बढ़ सकते हैं। तनाव भरे माहौल में काम करने से आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ने का डर है। आपकी नौकरी छूटने का भी योग बन रहा है।
वृश्चिक राशि
छात्रों को करियर संबंधी मार्गदर्शन मिलने में कठिनाई होगी। करियर चुनाव में दिक्कतें हो सकती हैं। पढ़ाई की रुचि में कमी आएगी। कठिन विषयों को समझने में परेशानी होगी। नौकरी के क्षेत्र में वितीय परेशानियां बढ़ सकती है। काम के बोझ से स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऑफिस में आपके और बॉस के बीच गलतफहमी से आपको नुकसान हो सकता है। अफवाहों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 मूलांक के व्यक्ति होते हैं बेहद मेहनती, टैलेंटेड और लक्ष्य पाने के जुनूनी
ये भी पढ़ें: पूजा के बाद दीये की जली हुई बातियों को न करें गलत जगह फेंकने की भूल, हो सकते हैं जीवन में अपशकुन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines