Vakri Shani: आम लोगों में वक्री शनि के बारे में धारणा है कि वे सभी को बहुत कष्ट देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है और यह केवल एक भ्रांति है। बता दें, चार दिनों के बाद शनिदेव 30 जून, 2024 को वक्री होने जा रहे हैं और वे 139 दिनों तक वक्री रहेंगे। उनके वक्री होने से 5 राशियों के लिए बेहद शुभ योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, इन राशियों के जातकों को शनिदेव क्या उपहार प्रदान करने वाले हैं?
वक्री शनि का राशियों पर सकारात्मक असर
वृषभ राशि:
आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर और मजबूत होगी। धन कमाने के नए रास्ते खुलने की संभावना है। सरकारी नौकरी में प्रमोशन के चांसेज हैं, वहीं प्राइवेट नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में शानदार लाभ होने के योग बन रहे हैं। फैमिली लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी। आपका स्वास्थ्य आपके काम में अच्छा साथ देगा।
कर्क राशि:
आपको थोड़े परिश्रम से जबरदत सफलता मिलने के योग हैं। हाल ही में शुरू किए गए नए व्यवसायों में लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नए निवेश के लिए भी यह उत्तम समय है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति कायम रहेगी। स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
तुला राशि:
स्टूडेंट्स को करियर में उन्नति के अच्छे अवसर मिलेने के योग हैं। संस्थान की ओर से किसी इंटरनेशनल सेमिनार में भाग लेने का मौका मिलेगा। काम-धंधे और व्यापार में लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन की आमद के नए द्वार खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि:
आपके उचित प्रयासों से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। बेरोजगारों को भी रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होने से आपके धंधे का विस्तार होने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
मीन राशि:
किस्मत आपका साथ देगी। कम परिश्रम से भी हर काम में भारी सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शेयर बाजार में किए हुए निवेश से लाभ मिल सकता है। आप नए व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ होगा। पारिवारिक जीवन की सुख-शांति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़ें: किस्मत चमकने से पहले इस ‘पक्षी’ से मिलते हैं ये 7 संकेत, जानें इनके अर्थ
ये भी पढ़ें: क्या आपकी हथेली पर भी है इस ‘पर्वत पर तिल’, जानें जीवन पर नेगेटिव-पॉजिटिव असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
22 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines