Vakratunda Sankashti Chaturthi 2023: हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी इस वर्ष 1 नवंबर को है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। शुभ कार्यों में सफलता पाने के लिए भी इस दिन व्रत रखा जाता है। चतुर्थी तिथि पर व्रत रखने और भगवान गणेश की पूजा करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी की तिथि पर दुर्लभ शिव योग समेत 6 अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इन योगों में भगवान गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैंइन योग में गणेश जी की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
पूजन का शुभ मुहूर्त
कैलेंडर के अनुसार 1 नवंबर को वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 09 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और 1 नवंबर को 09 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी।
शिव योग बन रहा
ज्योतिषाचार्य के अनुसार वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी पर दुर्लभ शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस योग दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से शुरू हो जाएगा। और दिनभर रहेगा। इस योग में गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।
यह भी पढ़े: करवा चौथ व्रत में क्यों जरूरी होता है मिट्टी का करवा? जानें इसका खास महत्व
सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा
इस बार वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। यह सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 33 मिनट से लेकर अगले दिन 02 नवंबर को सुबह 04 बजकर 36 मिनट तक है। इस योग में भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को हर कार्य में सिद्धि प्राप्त होगी। सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी के दिन सर्वप्रथम बव करण का निर्माण हो रहा है। वणिज करण सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक है। इसके बाद बालव करण का निर्माण हो रहा है, जो रात 09 बजकर 30 मिनट तक है। वहीं, रात्रि में 09 बजकर 30 मिनट के बाद कौलव करण का निर्माण हो रहा है। शास्त्रों में इन करणों को शुभ माना जाता है। इन योग में आप शुभ कार्य कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines