सनातन धर्म के लोगों के लिए भगवान विष्णु को समर्पित वैशाख अमावस्या का खास महत्व है। वैशाख अमावस्या के दिन विष्णु जी की पूजा करने के साथ-साथ पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया जाता है। साथ ही स्नान और दान करना शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल 27 अप्रैल 2025, वार रविवार को वैशाख अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। रविवार को शाम 7 बजकर 19 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य का भी गोचर होगा।
27 अप्रैल को सूर्य देव भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी शुक्र देव हैं। 27 नक्षत्रों में भरणी नक्षत्र को दूसरा स्थान प्राप्त है। शास्त्रों में बताया गया है कि जिन जातकों का जन्म भरणी नक्षत्र में होता है, वो साहसी और कलात्मक होते हैं। यदि ये लोग मन लगाकर काम करते हैं तो जीवन में इन्हें कामयाबी जरूर मिलती है। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के राशिफल के बारे में, जिनका भाग्य वैशाख अमावस्या के दिन सूर्य की कृपा से सोने की तरह चमक सकता है।
सूर्य गोचर का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव
- वृषभ राशि
सूर्य देव की कृपा से कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें काफी कम होंगी। सहकर्मियों से तालमेल बैठाने में सफलता मिलेगी। किसी नए सौदे से कारोबारियों को अच्छा-खासा मुनाफा होगा। अनावश्यक खर्चों में कमी आने से सेविंग में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उम्रदराज जातक मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। युवाओं की एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी। लंबे समय से यदि आप किसी कॉम्पिटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो सूर्य की कृपा से उसमें सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 3 मई तक ये 3 राशियां हो सकती हैं मालामाल! अपने घर कर्क में गोचर करेंगे ‘चंद्र देव’
- कन्या राशि
बिजनेस पार्टनर से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। इसके अलावा खर्चों में कमी आएगी, जिसका आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हाल में कोई बड़ा निवेश किया है तो उससे जल्द मोटा मुनाफा होगा। उम्रदराज जातकों को गैस, कब्ज या एसिडिटी जैसी पेट से संबंधित समस्याएं परेशान नहीं करेंगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा।
- तुला राशि
वैशाख अमावस्या के शुभ दिन तुला राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विष्णु जी के आशीर्वाद से सिंगल जातकों की मुलाकात उनके सच्चे प्यार से हो सकती है। बिजनेसमैन के विरोधी शांत रहेंगे और आपके काम में रुकावट डालने का प्रयास नहीं करेंगे। घर में लड़ाई-झगड़े चल रहे हैं तो स्थिति सामान्य होगी। आमदनी के स्रोत बनेंगे, जिससे कमजोर होती आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Video: सूर्य की बदली चाल का 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें राशिफल और सावधानियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
22 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines