Vastu Tips: फोन आजकल लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। इसी वजह से ज्यादातर लोगों के पास फोन होता है और वो उसे अपने साथ हर जगह लेकर जाते हैं। कुछ लोग तो कार चलाते हुए, किचन में काम करते हुए और यहां तक कि वॉशरूम में भी फोन का इस्तेमाल करते हैं। उनके हाथों से फोन दूर ही नहीं होता है। इसके अलावा जो लोग घंटों तक कमोड पर बैठकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, वो बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। ये सेहत के लिए तो हानिकारक होता ही है। साथ ही इससे ग्रहों पर भी बुरा असर पड़ता है।
दरअसल वास्तु शास्त्र में हर एक चीज के शुभ और अशुभ परिणामों के बारे में बताया गया है। वास्तु नियमों के अनुसार कुछ-कुछ जगह पर फोन नहीं लेकर जाना चाहिए। जैसे कि वॉशरूम में।
ये भी पढ़ें- सावधान! न करें भगवान की तस्वीर वाला फोन कवर लगाने की गलती, ऐसे हो सकता है नुकसान
टॉयलेट में क्यों न करें फोन का इस्तेमाल?
वास्तु शास्त्र के अनुसार वॉशरूम में फोन का इस्तेमाल करने से बुध ग्रह खराब होता है। दरअसल, बाथरूम 12वें ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और बुध 12 वे भाव में कमजोर होता है। इसलिए जिस व्यक्ति का बुध ग्रह खराब होता है उसके जीवन में धीरे-धीरे परेशानियां आने लगती हैं। इसके अलावा उसकी कम्युनिकेशन स्किल भी खराब होने लगती है, जिससे उसका कॉन्फिडेंस कम होता है और वो लोगों के सामने खुलकर अपनी बात नहीं रख पाते। इसके अलावा बुध ग्रह के खराब होने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी होने लगती हैं। जैसे कि त्वचा पर दाग-धब्बे निकला और स्किन का काला पड़ना आदि।
मोबाइल फोन से जुड़े वास्तु नियम
वास्तु शास्त्र में फोन से जुड़े कई और नियमों के बारे में बताया गया है। जैसे कि-
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, फोन के कवर पर कभी भी भगवान की तस्वीर प्रिंट नहीं करानी चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं, जिससे व्यक्ति को जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
- मोबाइल के वॉलपेपर पर कभी भी हिंसक जानवरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे व्यक्ति के मन में भय पैदा होता है और वो न चाहते हुए भी गलत काम करने लगता है।
ये भी पढ़ें- कार के डैशबोर्ड पर आपने भी रख रखी है भगवान की मूर्ति? तो बरतें ये 5 सावधानियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines