हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

जून में दो-दो शुभ ग्रह अस्त, जानें नौकरी, करियर, व्यापार और लव लाइफ पर असर

Grah Ast: शुभ ग्रहों का अस्त होना ज्योतिष शास्त्र में अच्छा नहीं माना गया है। जून 2024 में बुध और शुक्र लगभग पूरे महीने के लिए अस्त रहने वाले हैं। आइए जानते हैं, इन दो शुभ ग्रहों के अस्त होने से नौकरी, करियर, व्यापार और लव लाइफ पर क्या असर पड़ने की संभावना है?

विज्ञापन

Grah Ast: ग्रहों का उदय और अस्त होना एक निश्चित अंतराल पर होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इनके उदय और अस्त होने से जीवन के हर क्षेत्र पर असर पड़ता है। जून 2024 में दो-दो शुभ ग्रह—बुध और शुक्र—अस्त रहेंगे। बुध 2 जून की सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर अस्त हुए हैं। कुल 24 दिनों तक अस्त रहने के बाद वे 25 जून की शाम में 8 बजकर 20 मिनट पर उदित होंगे। वहीं, शुक्र भी जून में अस्त हैं, वे 29 जून की शाम 7 बजकर 52 मिनट पर उदित होंगे।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक शुभ ग्रहों का अस्त होना अच्छा नहीं होता है। बुध वाणिज्य-व्यापार, कम्यूनिकेशन, बुद्धि, वाणी, करियर, हास्य-व्यंग्य और मनोरंजन के स्वामी ग्रह हैं, जबकि शुक्र सौभाग्य, ऐश्वर्य, सुख और विलासिता के कारक ग्रह हैं। आइए जानते हैं, इन दोनों शुभ ग्रहों के अस्त होने से नौकरी, करियर, व्यापार, हेल्थ और लव लाइफ पर क्या असर होगा?

नौकरी पर प्रभाव

बुध और शुक्र के अस्त होने से नौकरीपेशा जातकों के कामकाज पर प्रतिकूल असर होने के योग हैं। काम के बोझ की अधिकता से मन खिन्न रहेगा। काम की प्राथमिकताओं का निर्धारण एक दूसरी समस्या बन सकती है, जो कामकाज को बाधित करेगा। इससे अधिकारियों से फटकार और चेतावनी मिल सकती है। प्रमोशन को बिल्कुल भूल जाएं, यदि इन्क्रीमेंट होनी थी, तो वह भी रुक सकती है। प्राइवेट जॉब में बड़े पैमाने पर छंटनी होने योग हैं, बहुत से लोग जॉब से हाथ से धो सकते हैं। रोजगार के नए अवसर कम होंगे, जिससे बेरोजगारी बनी रहेगी।

करियर पर असर

जहां तक करियर की बात है, तो बुध और शुक्र के अस्त रहने से इस क्षेत्र पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने के योग हैं। शिक्षण कार्य से जुड़ी व्यावसायिक संस्थाओं को धन की आमद कम, जबकि प्रॉफिट नेगेटिव हो सकती है। उन्हें अपने विस्तार कार्य को रोकना पड़ सकता है। यदि अन्य शहरों में उनके ब्रांच हैं, तो उन्हें बंद करना भी पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को करियर को लेकर कंफ्यूजन बढ़ सकती है। लर्निंग प्रोसेस में बाधाएं आ सकती हैं। निर्णय लेने में कठिनाई आ सकती हैं।

व्यापार पर प्रभाव

बुध और शुक्र के अस्त रहने से व्यापार के कार्य मंद पड़ सकते हैं और लाभ के मार्जिन में काफी गिरावट आ सकती है। वित्तीय संकट बढ़ने के योग हैं। स्टाफ को समय पर वेतन देने की मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं, इससे काम पर व्यापक असर पड़ सकता है। कारोबारी यात्राएं खर्चीली साबित होंगी, डील लंबित हो सकते हैं। प्रोजेक्ट को रोकना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

लव लाइफ पर असर

बुध और शुक्र दोनों ही ग्रह लव लाइफ पर बहुत अधिक असर डालते हैं। रिश्तों में उदासी और अलगाव महसूस हो सकता है। गलतफहमी बढ़ने के योग है, जो मनमुटाव का कारण बन सकता है और यह लंबे समय तक रह सकता है। लिव-इन में अप्रत्याशित मोड़ और बदलाव आ सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए यह समय बहुत चुनौतीपूर्ण हो सकता है, उनके प्रपोजल को इंकार मिलने के प्रबल योग हैं। वाणी में मधुरता और शालीनता बनाए रखें, अन्यथा ब्रेकअप तय है।

ये भी पढ़ें: देश का सबसे प्राचीन शनि मंदिर, जहां शनिदेव से गले मिलते हैं भक्त, हनुमान जी से है गहरा संबंध

ये भी पढ़ें: क्या आपके घर के पास है नदी-नाला, हो जाएं सचेत, जानें किस ओर होनी चाहिए पानी के बहाव की दिशा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें