Turmeric Astro Tips: हल्दी का इस्तेमाल अक्सर किचन में किया जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इससे जुड़े कई लाभ बताए गए हैं। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में भी हल्दी के चमत्कारी उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि हल्दी के इस्तेमाल से घर की नकारात्मक ऊर्जा तो नष्ट होती है। साथ ही साथ धन-दौलत में भी वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ स्थानों पर हल्दी को रखने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के साथ-साथ घर वातावरण भी सकारात्मक रहता है। आइए जानते हैं कि घर में किन स्थानों पर हल्दी को रखना फायदेमंद हो सकता है।
मुख्य द्वार पर
- ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का प्रवेश द्वार ऊर्जा का केंद्र होता है। ऐसे में अगर आप यहां पर हल्दी की गांठ, या उससे भरा कोई डिब्बा रखते हैं, तो समझिए आपके घर में सुख-शांति और संवृद्धि लंबे समय तक बनी रहेगी।
- कहते हैं कि हल्दी एक ऐसा मसाला माना जाता है जो प्रवेश द्वार से भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने सें सहायक साबित होता है। इसे माता लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है। यही वजह है कि मुख्य द्वार पर हल्दी का स्वास्तिक बनाने के लिए कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: Shukra Gochar: शुक्र का हुआ सिंह राशि में गोचर, अब अमीरों में शुमार होंगी 3 राशियां; पैसों से भर जाएगी तिजोरी!
- अगर आप भी घर की सुख-समृद्धि में चार चांद लगाना चाहते हैं तो घर के पूजा स्थल या मंदिर में हल्दी का एक टुकड़ा जरूर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है, जिसके परिणामस्वरूप परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हल्दी की गांठ को आप पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियों के साथ रख सकती हैं। ये आपके घर के लिए धन को आकर्षित करने में मदद करती है। हल्दी को हमेशा से एक शुद्धिकरण और शुभ पदार्थ के रूप में देखा जाता है और इसी वजह से यह प्रचुरता और कल्याण से जुड़ी आध्यात्मिक प्रथाओं के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
घर की उत्तर-पूर्व दिशा में जरूर रखें हल्दी
वास्तु की मानें तो घर
में धन धान्य के लिए उत्तर-पूर्व दिशा में हल्दी जरूर रखनी चाहिए इससे आपके घर की समृद्धि बनी रहती है और यह धन को आकर्षित करने में भी मदद करती है। यदि आप किचन के भीतर भी इसी दिशा में हल्दी का टुकड़ा रखती हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि घर की इस दिशा में हल्दी रखने से इसके सकारात्मक प्रभाव कई गुना तक बढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Shani Dev: शनि देव 4 प्रकार के लोगों पर हमेशा रखते हैं टेढ़ी नजर, कहीं आप तो नहीं इसमें शामिल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
12 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines