Tulsi Vivah 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 24 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को तुलसी विवाह है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक माह से शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु क्षीर सागर में जागृत होते हैं।
शास्त्रों के अनुसार, इस दिन से ही सभी शुभ कार्य किए जाते हैं। जैसे शादी, विवाह, सगाई, मुंडन, विदाई आदि जैसे कई कार्य शामिल है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन एक साथ कई सारे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। तो आइए इस खबर में जानते हैं तुलसी विवाह के दिन कौन-कौन शुभ मुहूर्त और योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 2 दिन बाद बदल जाएगी 3 राशियों की तकदीर, मंगल गोचर से जीवन में सबकुछ होगा मंगलमय
तुलसी विवाह के शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 23 नवंबर 2023 दिन गुरुवार की रात 9 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 24 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को शाम 7 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में 24 नवंबर को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- यात्रा के दौरान शव देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है शास्त्र
तुलसी विवाह के दिन बन रहे हैं कई योग
सिद्धि योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। सिद्धि योग का निर्माण सुबह के 9 बजकर 5 मिनट तक है। पंचांग के अनुसार, सिद्धि योग के बाद व्यतिपात योग का भी निर्माण हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्यतिपात योग में शुभ कार्य करना मनाही होता है।
सर्वार्थ सिद्धि योग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। मान्यता है कि इस योग में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य कर सकते हैं। शास्त्र के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन सर्वार्थ योग का निर्माण दिन भर रहने वाला है।
अमृत सिद्धि योग
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल की द्वादशी तिथि पर अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग के अनुसार, अमृत सिद्धि योग का निर्माण सुबह के 6 बजकर 51 मिनट से लेकर संध्याकाल 4 बजकर 1 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें- सुबह उठकर करें ये 3 काम, माता लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines