Tulsi Upay: हिंदू धर्म में तुलसी को माता के रूप में पूजा किया जाता है। मां तुलसी को साक्षात लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती हैं। मान्यता है कि जो जातक मां तुलसी की पूजा करते हैं, उनके जीवन से नकारात्मकता दूर हो जाती है। साथ ही जीवन खुशहाली आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्यामा तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो जातक तुलसी मां की विधि-विधान से पूजा करते हैं, उनके जीवन से सारी समस्याएं दूर हो जाती है। तो आज इस खबर में मां तुलसी से जुड़ी कुछ उपाय के बारे में जानते हैं, जिससे आप जीवन में किसी भी तरह की समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।
मां तुलसी के करें उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर का पूजा स्थान सबसे पवित्र और पूजनीय माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी की मंजरी को अपने घर के मंदिर में रखने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। घर में सकारात्मकता बनी रहती है। ज्योतिष के अनुसार, इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि तुलसी की मंजरी लाल रंग के कपड़े में बांधकर किसी ऐसे स्थान पर रखें जहां किसी की नजर न पड़ें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां तुलसी के साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें- गुस्सैल प्रवृत्ति के होते हैं ये 3 राशि के लोग, अपनी हरकत से उठाते हैं नुकसान
तुलसी की मंजरी तिजोरी में रखें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन मां तुलसी की कुछ मंजरियां तोड़कर पीले रंग के कपड़े में बांधे और तिजोरी या धन के स्थान पर रखें। मान्यता है कि इन स्थानों पर रखने से जीवन में कभी भी आर्थिक समस्याएं नहीं आती हैं। साथ ही जीवन खुशहाल भी रहता है।
बालकनी में रखें तुलसी की मंजरी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई जातक बहुत लंबे समय से धन की समस्या से जूझ रहा है, तो उसे अपने घर की बालकनी की उत्तर या पूर्व दिशा में तुलसी की मंजरी रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की समस्या नहीं होगी। साथ ही धन कमाने के कई रास्ते भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- पूजा के समय करें कुबेर चालीसा का पाठ, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines