Tulsi Tips For Wealth: सनातन धर्म में तुलसी को पूजनीय स्थान प्राप्त है। यही वजह है कि लोग अपने घरों में कम से कम एक तुलसी का पौधा जरूर लगाते हैं। तुलसी के पत्तों में मां लक्ष्मी का वास होता है। यही वजह है कि इसे तोड़ते समय विशेष सावधानी बरती जाता है। पौराणिक मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी साक्षात वास करती हैं। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि तुलसी में नियमित रूप से जल अर्पित करने पर मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
वैसे तो धन लाभ के लिए तुलसी से जुड़े कई उपाय किए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको आर्थिक संपन्नता के लिए तुलसी से जुड़े ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिसे करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिसके परिणामस्वरू घर-परिवार में धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: Lucky Charm: अगर अपकी पत्नी में हैं ये 4 गुण, समझिए आपके अधिक भाग्यशाली और कोई नहीं!
तुलसी में क्यों बांधते हैं कलावा?
पौराणिक मान्यता के अनुसार, तुलसी में कलावा बांधने का खास धार्मिक महत्व है। दरअसल लाल रंग को शुभता का प्रतीक माना गया है। ऐसे में तुलसी के पौधे में लाल रंग का कलावा बांधने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिससे तमाम आर्थिक परेशानियां स्वतः खत्म होने लगती हैं। इसके अलावा इस उपाय को करने से बहुत जल्द अमीर बनने का सपना भी साकार होता है।
तुलसी में कलावा कैसे बांधें
- अगर कोई व्यक्ति रोजना तुलसी में पौधे में रोजाना जल अर्पत करने के बाद शाम के समय इसके नीचे घी या तेल का दीया जलाता है, तो उसके घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही साथ घर में धन के भंडार भरे रहते हैं। इतना ही नहीं, मां लक्ष्मी की कृपा से परिवार से सभी सदस्य हमेशा खुशहाल रहते हैं और उनकी तरक्की में रोजाना वृद्धि होती रहती है।
- शास्त्रों के मुताबिक, सुबह नहाने के बाद पीतल के लोटे से तुलसी में जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद तुलसी के पौधे में रोली, कुमकुम और हल्दी अर्पित करें। इतना करने के बाद तुलसी माता की 3 बार परिक्रमा करें। ऐसा करते हुए तुलसी में फूल अर्पित करते रहें। इसके बाद तुलसी के नीचे घी का एक दीपक जलाएं और फिर इसमें लाल रंग का कलावा बांधें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
यह भी पढ़ें: Toilet Vastu Tips: टॉयलेट का ये वास्तु दोष घर-परिवार में मचा देगी तबाही, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
16 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
17 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
19 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines