Tulsi Remedy: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व है। तुलसी की पवित्रता को ध्यान में रखकर ही इसकी रोजना पूजा की जाती है, इसमें जल अर्पित किए जाते हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, घर में तुलसी के पौधे की पूजा काफी शुभ मानी जाती है। कहते हैं कि इनकी पूजा से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। जिससे घर-परिवार में खुशहाली और बरकत बनी रहती है। आइए जानते हैं कि तुलसी में किस एक चीज को डालने से किस्मत चमक जाती है।
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, अगर कोई आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, तो ऐसे में तुलसी से जुड़े कुछ उपाय मददगार साबित हो सकते हैं। तुलसी के पौधे में हाथों से गन्ने का रस अर्पित करने पर ये समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए गन्ने के रस को अंजुरी में लेकर सात बार अपना और अपने गोत्र का नाम लेकर तुलसी में अर्पित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके घर में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होगी।
मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
इसके अलावा सुबह और शााम के समय तुलसी के नीचे दीपक जलाना भी फायदेमंद साबित होता है। धार्मिक मान्यता यह भी है कि तुलसी की जड़ को ताबीज के रूप में गले में पहनने से धन-लाभ होता है। साथ ही साथ आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए रोजाना सुबह स्ना के बाद तुलसी में जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें: Mulank Lucky Charm: जन्मतिथि के अनुसार पहन लें ये खास चीज, किस्मत चमकते नहीं लगेगी देर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines