Tula Varshik Rashifal 2024: नया साल शुरू होते ही कई राशियों के अच्छे दिन आना शुरू हो गए हैं। तुला राशि उनमें से एक है। तुला राशि वालों को इस साल करियर और मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस राशि वालों को इस साल चुनौतियों का सामना तो करना पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि तुला राशि वालों के लिए ये साल कैसा रहने वाला है…
कार्यक्षेत्र में आ रही हर चुनौती का सामना कर पाएंगे
पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, साल की शुरुआत में बृहस्पति आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। जबकि सूर्य और मंगल साल की शुरुआत में तीसरे भाव में हैं। वहीं राहु का प्रभाव आपके छठे भाव में रहेगा। इन ग्रहों के कारण इस साल कार्यक्षेत्र में आ रही हर चुनौती का आप सामना कर पाएंगे।
नौकरी बदलने पर भी विचार कर सकते हैं
आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। मार्च और अप्रैल में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इन महीनों में आप पर कार्यक्षेत्र में दबाव बहुत बढ़ सकता है। आप नौकरी बदलने पर भी विचार कर सकते हैं। मई-जून के महीनों में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। इन महीनों में आपको करियर में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद का समय राहत भरा रहेगा।
कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत रहेगी
अगस्त से दिसंबर तक तुला राशि वाले नौकरीपेशा लोग संतुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। साल के आखिरी 5 महीनों में आपकी सैलरी बढ़ सकती है। कोई अहम पद भी आपको प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी वालों का मान-सम्मान बढ़ सकता है।
उपाय करने से पूरा साल मंगलमय होगा
आप पूरे साल गणेश जी का बीज मंत्र ॐ गंग गणपतये नमो नमः इस मंत्र का सूर्य को जल देने के बाद 10 माला जप करना शुरू कर दें। पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, ये उपाय करने से पूरा साल मंगलमय होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
यह भी पढ़ें: धन की तंगी से लेकर विवाह में आ रही देरी की समस्या होगी दूर!
ये भी पढ़ें: Virgo Jobs 2024: कन्या राशि को मिलेगा नौकरी का अवसर, जानें कैसा रहेगा साल
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines