---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

21 साल बाद चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत! बुध-सूर्य और शुक्र का होगा मिलन

Triyugi Yog: साल 2024 में सिंह राशि में करीब 21 साल बाद त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं इस बार बुध, शुक्र और सूर्य ग्रहों के मिलने से किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होगा।

---विज्ञापन---

Triyugi Yog 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव ने 16 जुलाई को सिंह राशि में गोचर किया था। जहां वह 16 अगस्त 2024 तक विराजमान रहेंगे। सूर्य गोचर के दो दिन बाद 19 जुलाई को बुध देव ने भी सिंह राशि में प्रवेश किया था। सिंह राशि में बुध ग्रह 22 अगस्त 2024 तक मौजूद रहेंगे। इसके बाद कल यानी 31 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर होगा। जहां वह 25 अगस्त 2024 तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में 31 जुलाई 2024 को सिंह राशि में करीब 21 साल बाद बुध, शुक्र और सूर्य का मिलन होगा, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र की गणना की मदद से बताएंगे कि कई साल बाद बना त्रिग्रही योग किन-किन राशियों के लोगों के लिए अतिशुभ रहेगा।

कन्या राशि

आने वाले दिनों में कन्या राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकता है। छात्रों के मनोबल यानी आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुंडली में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक तंगी दूर होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 50 साल बाद जागेगा 4 राशियों का सोया हुआ भाग्य! 4 ग्रहों के मिलन से होंगे मालामाल

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि में बना त्रिग्रही योग सिंह राशि के लोगों के लिए अतिशुभ रहेगा। लंबे समय से आप जिस प्रोजेक्ट पर मेहनत कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशियां दस्तक दे सकती हैं। संतान की प्रगति को देखकर माता-पिता को खुशी होगी।

तुला राशि

कारोबारियों को आने वाले दिनों में निवेश से अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपना अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर में अच्छी उन्नति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें, तो घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

धनु राशि

व्यापारियों को आने वाले दिनों में अच्छा मुनाफा हो सकता है। अगले सप्ताह घर में कोई शुभ आयोजन भी हो सकता है, जिससे लंबे समय से परिवार में चल रहा मतभेद भी दूर हो जाएगा। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी संग आनंद के अच्छे पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि

बुध-सूर्य और शुक्र के मिलने से वृषभ राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है। खराब सेहत में सुधार हो सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों को धन की प्राप्ति हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सपने में पार्टनर, माता-पिता और बॉस से लड़ाई करते हुए देखना सही या नहीं? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 30, 2024 03:48 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola