Zodiac Signs: त्रिस्पर्शा योग बनने से बुलंद होगा 5 राशियों का सितारा, सैकड़ों साल में बनता है यह योग!

Zodiac Signs: इस साल आश्विन माह की पापांकुशा एकादशी के दिन 14 सितंबर को दुर्लभ त्रिस्पर्शा योग के साथ अमला योग भी बन रहा है. इन योगों के असर से 5 राशियों के जातकों को अपार धन और शोहरत मिल सकता है. आइए जानते हैं, ये 5 भाग्य राशियां कौन-सी हैं?

New Project(1)

Zodiac Signs: सोमवार 14 अक्टूबर, 2024 को एक बेहद दुर्लभ त्रिस्पर्शा योग बन रहा है, सदियों में एक-दो बार ही बनता है. पद्म पुराण के अनुसार, एकादशी तिथि को बना यह योग बेहद फलदायी होता है. बता दें कि वैदिक ज्योतिष में दिन की शुरुआत सूर्योदय से होती है, जो अगले दिन सूर्योदय तक कायम रहती है. ग्रंथों के अनुसार जब एक ही वार या दिन को एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी तिथियों का एक-दूसरे से आपस में स्पर्श होता है, उसे तिथियों का त्रिस्पर्शा योग कहते है। माना जाता है कि यह योग सदियों में कभी-कभी बनता है.

विज्ञापन

इस साल आश्विन माह की पापांकुशा एकादशी के दिन 14 सितंबर को एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी तिथियों का आपस में संयोग हो रहा है. साथ ही इस तिथि कुंभ राशि में गोचर चंद्रमा दुर्लभ अमला योग भी बना रहे हैं, जहां शुक्र ग्रह उनसे दसवें भाव में स्थित हैं. इन सब योगों का सभी राशियों पर व्यापक होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के ऊपर इससे बेहद सकारात्मक असर होगा. इन राशियों के जातकों को अपार धन और शोहरत मिल सकता है. आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

त्रिस्पर्शा योग का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति मिलने से इनकम में इजाफा हो सकता है। आपको नए प्रोजेक्ट्स सौंपे जा सकते हैं। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं और पुराने निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। स्टूडेंट जातकों प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

मिथुन राशि

नौकरी कर रहे लोगों के काम की सराहना होगी. किसी प्रोजेक्ट या कार्य के लिए पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। व्यापार में नए अवसर उत्पन्न होंगे। महत्वपूर्ण कारोबारी मीटिंग्स में आपको सफलता मिलेगी और नए कॉन्ट्रैक्ट होने की संभावना है। पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है. परिवार में सब कुशल-मंगल रहेगा.

सिंह राशि

त्रिस्पर्शा योग के शुभ प्रभाव से धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी में आपको नए अवसर मिलेंगे आपमें बचत की प्रवृत्ति विकसित होगी. कुछ ही समय में नए निवेश करने के लिए आपके पास पर्याप्त धन होगा। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. आप मानसिक क्रोध, डर और बेचैनी जैसी भावनाओं पर आप आसानी से काबू पा सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के लिए त्रिस्पर्शा योग बेहद सकारात्मक साबित हो सकता है. नौकरी में आप अपनी क्षमताओं को साबित करने का मौका पाएंगे। व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। नए ग्राहक मिलेंगे और पुराने ग्राहकों के साथ संबंध मजबूत होंगे। फलतः व्यापार में वृद्धि होगी. आपको किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

मीन राशि

आप मानसिक रूप से शांत और संतुलित रहेंगे। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है. आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। महत्वपूर्ण कारोबारी मीटिंग्स में आपको सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ