शुक्र-बुध-सूर्य युति का ज्योतिष महत्व, 3 राशियों के करियर, व्यापार और लव लाइफ पर असर

Trigrahi Yoga: 15 जून, 2024 को सूर्य ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश करने से इस राशि में शुक्र-बुध-सूर्य युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का 3 राशियों की जातकों के करियर, व्यापार और लव लाइफ पर सकारात्मक असर होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

Shukra Budh Surya

Trigrahi Yoga: नवग्रहों के राजा सूर्य के 15 जून, 2024 को मिथुन राशि में प्रवेश के बाद इस राशि में तीन ग्रहों की युति हो रही है। इस राशि में शुक्र-बुध-सूर्य युति से बने त्रिग्रही योग का करियर, व्यापार और लव लाइफ पर काफी सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, इसका ज्योतिष महत्व क्या है और जीवन के इन 3 महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर क्या असर होने की संभावना है?

विज्ञापन

शुक्र-बुध-सूर्य युति का ज्योतिष महत्व

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि बुध ग्रह के साथ शुक और सूर्य का संयोग बहुत उत्तम होता है, क्योंकि बुध इन दोनों के मित्र हैं। मित्र ग्रह की राशि में ग्रह बली हो जाते हैं और बेहतर परिणाम देने में सक्षम होते हैं। सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास, सत्ता और नेतृत्व के कारक ग्रह हैं, वहीं शुक्र धन-वैभव, भौतिक सुख और विलासिता के स्वामी हैं, जबकि बुध व्यापार, विवेक, वाणी और संचार (कम्यूनिकेशन स्किल) के कारक हैं। इन तीनों ग्रहों की युति से बने त्रिग्रही योग को जीवन में नए कार्यों की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत माना जाता है। उचित प्रयासों से सुख-शांति और सौभाग्य के साथ अपार धन लाभ होता है।

विज्ञापन

त्रिग्रही योग का राशियों पर असर

वृषभ राशि:

त्रिग्रही योग के शुभ प्रभाव से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। भौतिक सुख के साधनों की प्राप्ति होती। स्टूडेंट्स को करियर में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सेलेक्ट होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातक अच्छे काम से कार्यक्षेत्र में शोहरत पा सकते हैं, प्रमोशन होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक अपने-अपने क्षेत्र में खूब लाभ कम सकते हैं। लव लाइफ और रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

विज्ञापन

सिंह राशि:

शुक्र-बुध-सूर्य युति से सिंह राशि के जातकों के जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। सेल्स और मार्केटिंग के काम से जुड़े जातकों को लाभ होगा। ऑनलाइन बिजनेस के काम में विस्तार होने से धन में वृद्धि होगी। साझेदारी में काम शुरू करने का यह सही समय है। छात्रों को पढ़ाई के सिलसिले में टीचर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेशी स्कॉलरशिप मिल सकती है। रिलेशनशिप में रह रहे लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल है। कोर्ट मैरिज कर संबंध को स्थायी बनाने का यह उत्तम समय है।

विज्ञापन

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा के योग है, जो लाभकारी सिद्ध होगा। छात्रों के लिए पढ़ाई के साधनों में वृद्धि होगी, ऑनलाइन कोर्स से करियर को एक नई दिशा मिल सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। धन की आमद के लिए नया काम या व्यापार शुरू करने का यह उचित समय है। आपके लिए पार्टनरशिप में बिजनेस करना फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगा, पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ