हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Trigrahi Yog: नवरात्र पर बना त्रिग्रही योग, बुध देव दिलाएंगे मिथुन समेत इन राशियों को धन लाभ

Trigrahi Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन मीन राशि में बुध, शुक्र और मीन राशि में मिलन होने वाला है। ऐसे में मीन राशि में त्रिग्रही योग बनेंगे। तो आज इस खबर में जानेंगे कि त्रिग्रही योग से किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

विज्ञापन

Trigrahi Yog In Meen Rashi : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह को माना गया है। बता दें कि बुध ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में 20 से 30 दिनों के अंदर परिवर्तन करता है। ऐसे में आज यानी 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेगा। मीन राशि में पहले से ही शुक्र और सूर्य विराजमान है। अब मीन राशि में बुध, शुक्र और सूर्य की युति होने से त्रिग्रही योग बन रहा है। त्रिग्रही योग बनने से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। साथ ही उन्हें भाग्य का साथ मिलने वाला है। इन राशियों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, मिथुन राशि वाले लोगों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही लाभदायक रहेगा। क्योंकि मिथुन राशि में त्रिग्रही योग कर्म भाव में बनने जा रहा है। साथ ही साथ मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध देव भी है। ऐसे में मिथुन राशि वाले लोगों को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। सीनियर का साथ मिलेगा। साथ ही साथ कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में त्रिग्रही योग बनने से कर्क राशि वाले लोगों को बहुत ज्यादा फायदा होगा। साथ ही त्रिग्रही योग से लोगों को कुछ अच्छी खुशखबरी मिलने वाली है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। क्योंकि कर्क राशि में त्रिग्रही योग 9वें भाव में बनेगा। ऐसे में आय के स्रोत बनेंगे।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही लाभदायक साबित होगा। इस दौरान मकर राशि वाले लोगों के अंदर आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। साथ ही किसी भी कार्य में दोस्तों का साथ मिलेगा। कारोबार में जमकर वृद्धि होगी। साथ ही सभी बड़े काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- मां दुर्गा इन राशियों पर रहेंगी मेहरबान

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और शुभ योग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola