Trigrahi Yoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी एक राशि में तीन ग्रह एक साथ आ जाते हैं तो त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog) निर्माण होता है। ऐसा ही योग सिंह राशि (Leo Zodiac) में बना है। दरअसल 25 जुलाई को सिंह राशि में बुध का गोचर हुआ था। इस राशि में मंगल और बुध पहले से विराजमान थे। ऐसे में माना जा रहा है कि सिंह राशि में 50 साल बाद ऐसा शुभ संयोग बना है। यह त्रिग्रही योग (Trigrahi Yoga Benefits) कुछ राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है। इस योग के प्रभाव से 4 राशि वालों को जबरदस्त धन लाभ होगा। आइए जानते हैं कि सिंह राशि में बना त्रिग्रही योग किन 4 राशि वालों के लिए शुभ है।
मेष राशि
सिंह राशि में बना त्रिग्रही योग (Trigrahi Yoga) मेष राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। दरअसल इस शुभ योग के प्रभाव से मेष राशि वालों की लाइफ में खुशियां बरकरार रहेंगी। इसके साथ ही इस दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी-व्यापार में जबरदस्त धन लाभ का संकेत है।
यह भी पढ़ें: क्या आपने भी बांध रखा है पैर में काला धागा? जान लीजिए जरूरी नियम, नहीं तो शनि कर देंगे तबाह!
सिंह राशि
मंगल, बुध और शुक्र का युति योग सिंह राशि वालों के लिए भाग्यवर्धक माना जा रहा है। इस शुभ योग से प्रभाव से जीवन में खुशियों का आगमन होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली का माहौल कायम रहेगा। इसके अलावा बिजनेस में भी तरक्की का योग है।
तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, त्रिग्रही योग तुला राशि वालों के लिए बेहद शुभ फलदायक साबित होने वाला है। इस शुभ योग के प्रभाव से कई प्रकार की परेशानियां दूर होंगी, जिसमें कि आर्थिक परेशनियां भी शामिल हैं। इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा। माता-पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: Garuda Purana: ऐसे लोगों के घर में कभी नहीं आती हैं मां लक्ष्मी, गरुड़ पुराण में है जिक्र
कुंभ राशि
सिंह राशि में बना त्रिग्रही योग कुंभ राशि वालों के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। इस योग के शुभ प्रभाव से रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में लाभ कमाने के लिए कई मौके मिलेंगे। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। इसके अलावा साझेदारी वाले व्यापार से भी आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
7 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
12 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines