Trigrahi Yog in Kumbh Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में मार्च का महीना बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि ज्योतिष गणना में मार्च के महीने में कई ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। बता दें कि मार्च महीने में कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, कुंभ राशि में शनि देव पहले से ही विराजमान हैं। वहीं कुंभ राशि में 7 मार्च को शुक्र देव और 15 मार्च को मंगल देव प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में मंगल देव की एंट्री होने से त्रिग्रही योग बनेगा। त्रिग्रही योग बनने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। साथ ही कुछ राशियों का भाग्य बदलने वाला है। आज इस खबर में जानेंगे कि शनि देव की राशि में त्रिग्रही योग बनने से किन–किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
यह भी पढ़ें- कल कुंभ राशि में शनि और बुध ग्रह की होगी युति, इन राशियों को सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान अचानक धन का लाभ हो सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। बता दें जो लोग कारोबारी है उनको अच्छी डील हाथ लग सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना भी है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उनके लिए यह योग शुभ संकेत है।
वृषभ राशि
शनि देव की राशि कुंभ में मंगल, शनि और शुक्र की युति वृषभ राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। जो लोग बिजनेस के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उनको अच्छा-खासा धन का लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबारियों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह योग बहुत ही शुभ रहेगा। मार्च में किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात भविष्य के लिए शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें- गुरु बृहस्पति 12 साल बाद मई में करेंगे राशि परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में बढ़ेगी धन-दौलत
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग अनुकूल साबित होगा। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको बम्पर लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। साथ ही जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। हर कार्य में परिवार का साथ मिलेगा।
कुंभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि, शुक्र और मंगल की युति वृषभ राशि वाले लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। जिन लोगों का पुराना काम अटका हुआ है वह बहुत जल्द पूरा होगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। साथ ही पिता जी की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
यह भी पढ़ें- शनि देव दिसंबर तक रहेंगे इन राशियों पर मेहरबान, बरसाएंगे खूब धन-दौलत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines