Trigrahi Yog In Meen: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव अप्रैल माह में 3 बार अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। वहीं चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ही बुध देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मीन राशि में शुक्र देव और सूर्य देव पहले से ही विराजमान हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन मीन राशि में तीन ग्रहों के संयोग से त्रिग्रही योग बनेगा। बता दें कि त्रिग्रही योग बनने से कुछ राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, मिथुन राशि में त्रिग्रही योग कर्म भाव में बनने जा रहा है। इसलिए जो लोग बेरोजगार हैं उनको अच्छी-खासी नौकरी मिल सकती है।
नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलेगा। साथ ही जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको डबल का लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए बुध, शुक्र और सूर्य देव की युति बहुत ही शुभ साबित होगी। क्योंकि कर्क राशि में त्रिग्रही योग नवम भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में कर्क राशि वाले लोगों के मन में आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही अचानक करियर में बदलाव देखने को मिलेगा।
मकर राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मकर राशि वाले लोगों के लिए त्रिग्रही योग अनुकूल सिद्ध होगा। क्योंकि मकर राशि में त्रिग्रही योग तीसरे भाव में बनेगा। ऐसे में जातक के अंदर साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही घर परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। नौकरीपेशा वाले लोगों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- बुध देव अगले 7 दिनों में 2 बार बदलेंगे चाल, इन 3 राशि के लोग बन जाएंगे करोड़पति
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण पर ये 5 राशि वाले रहें सावधान, बस कुछ दिन बाद हो जाएंगे मालामाल
यह भी पढ़ें- खरमास के बाद चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, समाज में खूब कमाएंगे नाम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 mins agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
6 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
22 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines