Trigrahi Yog 2026: मकर राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, खूब मालामाल होंगे इन 4 राशि के लोग, जानें

Trigrahi Yog 2026: नए साल की शुरुआत में मकर राशि में शक्तिशाली त्रिग्रही योग बनेगा. इस शुभ योग के बनने से 4 राशि के जातकों को तगड़ा धनलाभ मिलेगा. त्रिग्रही योग से इन 4 राशियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है.

Trigrahi Yog 2026

Photo Credit- News24GFX

Trigrahi Yog 2026: शनि की राशि मकर में साल 2026 की शुरुआत में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है. त्रिग्रही योग के बनने से 4 राशियों को छप्परफांड लाभ मिलेगा. शनि की राशि मकर में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह की युति होगी. इस युति के बनने से कई राशियों को तगड़ा फायदा होगा. बता दें कि, 12 जनवरी 2026 को मकर राशि में शुक्र ग्रह का गोचर होगा. 14 जनवरी को सूर्य का गोचर मकर राशि में होगा. इसके बाद 17 जनवरी 2026 को बुध ग्रह गोचर कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे इससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

शनि की राशि मकर में बन रहा त्रिग्रही योग वृषभ राशि वालों के लिए शुभ होगा. वृषभ राशि वालों के स्वामी ग्रह शुक्र शनि के मित्र ग्रह हैं. शुक्र ग्रह के त्रिग्रही योग बनाने से वृषभ राशि वालों को नए स्त्रोत से पैसा मिलेगा. बैंक बैलेंस बढ़ेगा और घर-परिवार में खुशियां आएंगी.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बनना शुभ होगा. आपके लिए अच्छे दिनों की शुरुआत होगी. जीवन में धन की प्राप्ति होगी और यात्रा के योग बनेंगे. आप करियर में सफलता हासिल कर सकेंगे. कारोबार करने वालों को अचानक से धनलाभ मिलेगा. आप नया वाहन या घर खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

धनु राशि

त्रिग्रही योग के बनने से धनु राशि वालों को लाभ मिलेगा. आपको अचानक से धनलाभ मिल सकता है. धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समय अच्छा रहेगा. जीवन में खुशियों का आगमन होगा. लोग आपकी परवाह करेंगे और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा.

मकर राशि

मकर राशि में बन रहा त्रिग्रही योग मकर राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. इससे करियर में सफलता मिलेगी और जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे. अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है. वैवाहित लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ