Trigrahi Yog Effect: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद अपना नक्षत्र और राशि जरूर परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने के बाद शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य दो दिन पहले यानी 14 मार्च 2024 को मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं जहां पर पहले से ही ग्रहों के राजकुमार और पापी ग्रह विराजमान हैं। अब ऐसे में मीन राशि में सूर्य, बुध और राहु का मिलन हो गया है।
तीनों ग्रह मिलकर मीन राशि में त्रिग्रही योग और बुधादित्य राजयोग बना चुके हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, आने वाले 15 दिनों में कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। मनचाहे धन की प्राप्ति भी होगी। वहीं कुछ राशियों के भौतिक सुख में विस्तार होगा। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि मीन राशि में त्रिग्रही योग बनने से किन किन राशियों को क्या क्या लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए त्रिग्रही योग और बुधादित्य राजयोग बहुत ही लाभदायक रहेगा। मिथुन राशि के लोग आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और भगवान के प्रति श्रद्धा और विश्वास बढ़ेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं साथ ही प्रमोशन के भी चांसेस बढ़ेंगे। कार्यों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। समाज में मान सम्मान मिलेगा। साथ ही घर में किसी प्रकार के मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
तुला राशि
मीन राशि में त्रिग्रही योग और बुधादित्य राजयोग बनने से तुला राशि वाले लोगों के शुभ और फलदायी रहेगा। इस योग के बनने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। साथ ही जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी कर रहे हैं उनको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं जो लोग शादीशुदा है उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए आने वाले 15 दिन बहुत ही शुभ रहेगा। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको मनचाहे फल की प्राप्ति होगा। किसी भी कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। कारोबार में विस्तार होगा। साथ ही धन कमाने के नए नए स्रोत बनेंगे। कुंभ राशि वाले लोगों को करियर में अचानक तरक्की मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- मार्च के अंत तक 3 राशियों पर शनि-शुक्र की रहेगी कृपा, जमकर होगी पैसों की बारिश
यह भी पढ़ें- अगले एक महीने तक 3 राशियां रहेंगी खुशहाल, मीन राशि में पहुंचे सूर्य देव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines